टॉप 7 पाकिस्तानी गानें, जिन्होंने पूरी दुनिया को बनाया अपना दीवाना, एक ने तो YouTube पर पार किया 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा

Top 7 Viral Pakistani Songs: पाकिस्तानी संगीत और सूफी गायकी ने हमेशा से सीमाओं को लांघकर वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. यदि आप रूह को छू लेने वाले संगीत के शौकीन हैं, तो पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाले इन टॉप 7 पाकिस्तानी गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.

viral pakistani song
1 / 9
viral pakistani song

Top 7 Viral Pakistani Songs: पाकिस्तानी संगीत और सूफी गायकी ने हमेशा से सीमाओं को लांघकर वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. यदि आप रूह को छू लेने वाले संगीत के शौकीन हैं, तो पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाले इन टॉप 7 पाकिस्तानी गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.  

विज्ञापन

पाकिस्तानी गानों का क्रेज

 पाकिस्तानी गानों का क्रेज2 / 9

पाकिस्तान से भले ही भारत के कितने भी मतभेद क्यों ना हों, लेकिन कला और संगीत को कभी अलग नहीं किया जा सकता. पाकिस्तान में भारतीय गानें और भारत में पाकिस्तानी गानों का हमेशा क्रेज बना रहता है. आज हम उन्हीं टॉप 7 पाकिस्तानी गानों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन

जरूरी था

जरूरी था 3 / 9

उस्ताद राहत फतेह अली खान का यह दर्दभरा सिंगल ट्रैक यूट्यूब पर 100 करोड़ से अधिक व्यूज बटोरने वाला उपमहाद्वीप के सबसे पहले गैर-फिल्मी गानों में से एक है. इसके गहरे बोल और बेहतरीन कंपोजिशन को भारत समेत मिडिल ईस्ट और पश्चिमी देशों में बेहद पसंद किया गया.

पसूरी

पसूरी4 / 9

कोक स्टूडियो सीजन 14 का यह ट्रैक यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 Billion) से अधिक व्यूज हासिल करने वाला इतिहास का पहला गाना बना है. जब यह गाना रिलीज हुआ, तो इसने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर राज किया. यह गाना गूगल पर दुनिया भर में 'मोस्ट सर्चड सॉन्ग' बना और स्पॉटिफाई के ग्लोबल चार्ट्स में टॉप पर रहाय

विज्ञापन

आफरीन आफरीन

आफरीन आफरीन 5 / 9

कोक स्टूडियो सीजन 9 में रिलीज हुआ यह रीमेक गाना यूट्यूब पर 40 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है. इसे नुसरत साहब के ओरिजिनल ट्रैक को राहत फतेह अली खान और मोमिना मुस्तहसन की जुगलबंदी ने पूरी दुनिया में री-वायरल कर दिया था. आज भी लोग इस गाने को बार बार सुनना पसंद करते हैं.

ताजदार-ए-हरम

ताजदार-ए-हरम6 / 9

साबरी ब्रदर्स की इस मशहूर कव्वाली को आतिफ असलम ने कोक स्टूडियो सीजन 8 में अपनी आवाज देकर अमर कर दिया था. यह कोक स्टूडियो इतिहास का पहला ऐसा गाना था जिसने सबसे पहले 10 करोड़, 20 करोड़ और फिर 40 करोड़ से अधिक व्यूज का माइलस्टोन पार किया था. लोग आज भी इसे बार बार सुनते हैं.

विज्ञापन

कहानी सुनो 2.0

कहानी सुनो 2.0 7 / 9

कैफी खलील के इस बेहद सादगी से भरे दर्दभरे गाने 'कहानी सुनो 2.0' ने इंस्टाग्राम रील्स, टिकटॉक और यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था. यह गाना 'यूट्यूब ग्लोबल टॉप म्यूजिक वीडियो' चार्ट में टॉप 10 में शामिल होने वाला चुनिंदा पाकिस्तानी गानों में से एक है. दिल टूटे आशिकों ने इस पर काफी वाइब किया.

तू कुजा मन कुजा

तू कुजा मन कुजा8 / 9

हजरत अमीर खुसरो द्वारा लिखित इस रूहानी कलाम को कोक स्टूडियो सीजन 9 में बेहद भव्य तरीके से पेश किया गया था. इस गाने के कंपोजिशन और सूफी अंदाज को दुनिया भर के संगीत प्रेमियों ने मानसिक सुकून के लिए अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाया है. कई लोग आज भी इस गाने के फैन हैं.

विज्ञापन

तेरा वो प्यार

तेरा वो प्यार9 / 9

कोक स्टूडियो सीजन 9 का यह बेहद खूबसूरत और मेलोडियस गाना आज भी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है. असीम और मोमिना की सुरीली आवाज और पियानो की धुन ने इसे सीमाओं के पार एक सदाबहार रोमांटिक कल्ट गाना बना दिया. भारत और दुनिया के कई हिस्सों में इस गाने को आज भी खूब सुना जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन