ये 7 मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में हैं OTT का असली खजाना! खतरनाक सस्पेंस का मिलेगा फुल डोज, वीकेंड पर करें binge-watch
OTT Best Mystery Thriller Movies: अगर आप वीकेंड कुछ धांसू देखना चाहते हैं, तो यह मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में आपके होश उड़ा सकती हैं. इन सभी फिल्मों की कहानियां खतरनाक सस्पेंस से भरी हुई हैं. आप इन फिल्मों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

OTT Best Mystery Thriller Movies: अगर आप वीकेंड कुछ धांसू देखना चाहते हैं, तो यह मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में आपके होश उड़ा सकती हैं. इन सभी फिल्मों की कहानियां खतरनाक सस्पेंस से भरी हुई हैं. आप इन फिल्मों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.
वीकेंड पर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में
2 / 9वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हो जो रात भर नींद उड़ा दे? तो ये 7 मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं. ये फिल्में कहानी, ट्विस्ट और सस्पेंस से भरी हैं. OTT प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाएंगी. एक बार शुरू की तो खत्म होने का नाम नहीं लेंगी.
द इनविजिबल गेस्ट
3 / 9Netflix की यह स्पेनिश क्राइम-थ्रिलर फिल्म की कहानी आपको रोंगटे खड़े कर सकती है. इसमें एक बिजनेसमैन पर उसकी प्रेमिका की हत्या का आरोप लगता है. फिल्म का सस्पेंस और क्लाइमैंक्स आप सोंच भी नहीं सकते.
मेमोरीज ऑफ मर्डर
4 / 9अगर आप मर्डर मिस्ट्री देखना पसंद करते हैं, तो Netflix पर स्ट्रीम हो रही यह कोरियाई फिल्म आपके होश उड़ा सकती है. इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें सीरियल किलर की तलाश दिखाई गई है.
ओल्डबॉय
5 / 9यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसे बिना किसी कारण के 15 साल तक कैद में रखा जाता है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.
पैरासाइट
6 / 9यह कोरियन फिल्म आपको कॉमेडी और थ्रिलर से भरी मिलेगी. इसकी कहानी इतनी अनोखी है कि ऐसा कुछ आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा. इसे ऑस्टर मिला है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.
द गिल्टी
7 / 9Netflix पर जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो कई हफ्तों तक यह ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल थी. यह एक बेहद खास सस्पेंस से भरी फिल्म है, जो कि एक पुलिस अधिकारी के बारे में है. इसमें व्यक्ति आपातकालीन कॉल के जरिए एक अपहरण की गुत्थी सुलझाता है.
टेल नो वन
8 / 9Prime Video पर मौजूद इस फ्रांसीसी फिल्म में आपको भयंकर सस्पेंस और मिस्ट्री मिलेगी, जो एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जिसे अपनी पत्नी की हत्या के 8 साल बाद रहस्यमई ईमेल मिलता है. इसके सीन्स आपको चौंका देंगे.
द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू
9 / 9Prime Video पर मौजूद यह स्वीडिश क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो एक पत्रकार के बारे में है. इसमें हैकर और पत्रकार के बीच की कैमिस्ट्री आपको खूब मजेदार लगने वाली है. इसमें 40 साल पुराने मर्डर की गुत्थी सुलझाई जाती है.