TV TRP Report: टीआरपी रेस में फिर पीछे रह गईं 'अनुपमा'-'तुलसी', जानें टॉप 10 में किसका लहराया परचम

TV TRP Report: टीवी के शोज फैंस को सालों से एंटरटेन करते आ रहे हैं. हर हफ्ते इन शोज की टीआरपी रिपोर्ट लिस्ट भी सामने आती है, जिसमें पता चलता है कि किस शो ने पहले नंबर पर बाजी मारी और कौन रेस में पीछे रह गया. इस हफ्ते की भी टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं टॉप 10 में किस-किसका नाम शामिल है?

TV TRP Report
1 / 11

विज्ञापन

वसुधा

वसुधा 2 / 11

जी टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'वसुधा' ने इस बार भी पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई. इस शो में आए दिन एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इस शो की रेटिंग इस हफ्ते 2.0 है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये ट्रेंडिंग बना हुआ है.

विज्ञापन

गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां3 / 11

इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर 'गंगा माई की बेटियां' सीरियल ने अपनी जगह बनाई है. इस शो की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं इसकी रेटिंग 1.7 है और फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 24 / 11

स्मृति ईरानी का ये पॉपुलर टीवी शो इस हफ्ते तीसरे नंबर पर है. इस शो की रेटिंग कम होती दिख रही है. इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.7 है. जहां पहले ये शो हमेशा से नंबर 1 रहा है, वहीं अब ये नीचे लुढ़कता दिख रहा है.

विज्ञापन

तुम से तुम तक

तुम से तुम तक5 / 11

ये टीवी शो भी इस लिस्ट में शामिल है. शरद केलकर और निहारिका चौकसे के इस शो की टीवी टीआरपी रिपोर्ट में भी उछाल देखने को मिला है. ये शो चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस शो की रेटिंग इस हफ्ते 1.6 है.

अनुपमा

अनुपमा6 / 11

रुपाली गांगुली का पॉपलुर टीवी शो की रेटिंग भी गिरती नजर आ रही है. ये शो इस हफ्ते 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस शो को इस हफ्ते 1.5 रेटिंग मिली है. सोशल मीडिया पर भी इस शो का क्रेज कम होता दिखाई दिया.

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स7 / 11

कलर्स का कुकिंग रियलिटी शो की रेटिंग में उछाल देखने को मिला है. इस हफ्ते ये शो छठे नंबर पर है. वहीं इसकी रेटिंग 1.5 रही. इस शो में टीवी के जाने-माने सेलेब्स अपनी कॉमेडी और कुकिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं.

नागिन 7

नागिन 78 / 11

टीवी टीआरपी रिपोर्ट में 7वें नंबर पर प्रियंका चाहर चौधरी का 'नागिन 7' है. इस शो के सीन्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और फैंस को भी एकता कपूर का ये शो काफी पसंद आ रहे हैं. इसकी रेटिंग 1.4 है.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है9 / 11

स्टार प्लस का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग भी नीचे लुढ़कती दिखाई दी है. ये शो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है. वहीं ये काफी सालों से टीवी पर बना हुआ है. इसकी रेटिंग 1.4 है.

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा10 / 11

नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों का ये शो इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 9वें नंबर पर है. इस शो को आप जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. वहीं इस शो की रेटिंग इस हफ्ते 1.4 है. हालांकि इस हफ्ते शो को फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया.

विज्ञापन

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं11 / 11

इस शो की रेटिंग भी इस हफ्ते नीचे गिरती दिखाई दी है. हालांकि सोशल मीडिया पर अब भी इस शो को पसंद किया जा रहा है. इस हफ्ते की रेटिंग की बात करें तो ये शो की रेटिंग इस हफ्ते 1.4 है. वहीं ये शो 10वें नंबर पर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन