Ranji Trophy 2026-27: आज से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का महासंग्राम, जानें शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
Ranji Trophy 2026-27: 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 138 मुकाबले खेले जाएंगे. पहले राउंड में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल और मोहम्मद सिराज, जैसे कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. यहां जानिए आप रणजी ट्रॉफी के मुकाबले कब और कहां लाइव देखे पाएंगे.
खिताब बचाने उतरेगी जम्मू-कश्मीर की टीम (PIC Credit - ANI)
Ranji Trophy 2026-27: भारत का सबसे बड़ा घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज 11 अक्टूबर यानी आज से होने जा रहा है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 92वें सीजन में एलीट डिवीजन की 32 और प्लेट ग्रुप की 6 यानी कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट के पहले दौर में देशभर में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे. पिछले सीजन पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन अपने खिताब के बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट का पहला मैच जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के बीच श्रीनगर में खेला जाएगा.
विज्ञापन
इस सीजन रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल और रजत पाटीदार जैसे टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की ओर से कुछ मैचों में खेलते नजर आएंगे. तो आइए आपको रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते हैं.
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी 2026-27 कब से शुरू होगी?
रणजी ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है. एलीट डिवीजन की टीमों को 8-8 के चार ग्रुप में बांटा गया है. लीग चरण दो हिस्सों में खेला जाएगा. एलीट डिवीजन के पहले दौर के मुकाबले 11 से 14 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. इसके बाद पहला चरण 5 नवंबर तक जारी रहेगा. वहीं, सीमित ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट के लिए ब्रेक के बाद मुकाबले 17 जनवरी 2027 से फिर शुरू होंगे. नॉकआउट मुकाबले फरवरी में खेले जाएंगे और फाइनल मार्च की शुरुआत में आयोजित होने की संभावना है. पूरे टूर्नामेंट में कुल 138 मैच खेले जाएंगे.
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप
एलीट डिवीजन की 32 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है, जबकि प्लेट डिवीजन में 6 टीमें शामिल हैं.
विज्ञापन
एलीट ग्रुप A: बड़ौदा, बिहार, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और विदर्भ.
एलीट ग्रुप B: आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, कर्नाटक, पंजाब, सौराष्ट्र और त्रिपुरा.
एलीट ग्रुप D: चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मुंबई, रेलवे, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड.
प्लेट ग्रुप: अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम.
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दौर के मुकाबले
11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में एक साथ 19 मुकाबले शुरू होंगे, जिसमें कई टीमें आमने-सामने होंगी.
सिक्किम बनाम मेघालय – रंगपो
आंध्र प्रदेश बनाम कर्नाटक – मुलपाडु
अरुणाचल प्रदेश बनाम नगालैंड – अहमदाबाद
बंगाल बनाम दिल्ली – कल्याणी
बिहार बनाम उत्तर प्रदेश – राजगीर
गोवा बनाम बड़ौदा – पणजी
गुजरात बनाम ओडिशा – अहमदाबाद
हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश – रोहतक
हैदराबाद बनाम त्रिपुरा – हैदराबाद
जम्मू-कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश – श्रीनगर
झारखंड बनाम केरल – जमशेदपुर
मिजोरम बनाम मणिपुर – नाडियाड
मुंबई बनाम चंडीगढ़ – मुंबई
पंजाब बनाम असम – मुल्लांपुर
रेलवे बनाम उत्तराखंड – सीसीआई, मुंबई
राजस्थान बनाम तमिलनाडु – जयपुर
सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़ – राजकोट
सर्विसेज बनाम महाराष्ट्र – नई दिल्ली
विदर्भ बनाम पुडुचेरी – नागपुर
रणजी ट्रॉफी का फॉर्मेट
एलीट डिवीजन में हर टीम अपने ग्रुप की अन्य 7 टीमों के खिलाफ एक-एक लीग मैच खेलेगी. चारों ग्रुप से टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल के जरिए चैंपियन का फैसला होगा. प्लेट डिवीजन का अपना अलग लीग और नॉकआउट प्रारूप होगा. रणजी ट्रॉफी फर्स्ट क्लास क्रिकेट के नियमों के तहत खेली जाती है. इसके मुकाबले आमतौर पर 4 दिन तक चलते हैं, जिसमें खिलाड़ियों की तकनीक, धैर्य और निरंतरता की कड़ी परीक्षा होती है.
विज्ञापन
🎥 A historic moment that brought an incredible Ranji Trophy 2025-26 season to a close 🏆👏
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के शुरुआती दौर में कई अनुभवी भारतीय खिलाड़ी अपनी राज्य टीमों का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. इनमें केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे नाम शामिल हैं. इन खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले अपनी लय हासिल करने का अच्छा मौका होगा.
केएल राहुल – कर्नाटक मोहम्मद सिराज – हैदराबाद मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार – बंगाल यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान – मुंबई रवींद्र जडेजा – सौराष्ट्र
विज्ञापन
कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?
रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मुकाबले रविवार, 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे. शेड्यूल के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी के ज्यादातर मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे, हालांकि कुछ जगहों पर स्थानीय समय अलग हो सकता है.
कहां देखें रणजी ट्रॉफी के मुकाबले लाइव?
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चुनिंदा मुकाबलों का टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, कुछ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि, सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण या स्ट्रीमिंग उपलब्ध होना जरूरी नहीं है.
विज्ञापन
Just one sleep away ⏳
The 2026-27 season of the #RanjiTrophy kicks off tomorrow 🙌
हैदराबाद: मोहम्मद सिराज (कप्तान), सीवी मिलिंद (उपकप्तान), तन्मय अग्रवाल, एम अभिरथ रेड्डी, जी राहुल सिंह, के हिमातेजा, राहुल रादेश (विकेटकीपर), एम साई प्रागनय रेड्डी (विकेटकीपर), ए वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, जी अनिकेथ रेड्डी, सीटीएल रक्षण रेड्डी, अजय देव गौड़, मेंडे रुथिक यादव और पी साई विकास रेड्डी.