अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है पूरा मामला

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट ने 4 साल पुराने मामले में पेश होने का आदेश दिया है. दरअसल, यह पूरा मामला पर्सनैलिटी राइट्स केस से जुड़ा हुआ है.

Amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों किया तलब? (PIC- IMDb)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की देश ही नहीं दुनियाभर में जबरदस्त फैंस फॉलोइंग है. एक्टर कई सालों से पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. इस मामले में अब कोर्ट ने एक निर्देश जारी किया है. कोर्ट ने साफ किया है कि अगर वो (अमिताभ बच्चन) केस को आगे बढ़ाना चाहते हैं और संस्थाओं के साथ उनकी बातें नहीं बनती है, तो उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा.

विज्ञापन

‘बार और बेंच’ की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव की बेंच ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के केस पर विचार करते हुए यह निर्देश जारी किया जब पक्षों ने कोर्ट में बताया कि नवंबर 2022 में ‘एकतरफा रोक’ लगाकर अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की गई थी. हालांकि, इस कार्यवाही के दौरान पक्षों ने आपसी समझौते की बात की थी.

विज्ञापन

अम‍िताभ बच्‍चन के वकील ने अदालत से मांगा समय

कोर्ट में पक्षों ने यह भी जिक्र किया कि कुछ प्रतिवादियों के साथ आपसी समझौता हो गया था, लेकिन बिग बी की तरफ से कुछ व्यवहारिक दिक्कतों के कारण समझौते की कागजात पर दस्तखत नहीं हो पाया था. वहीं अब दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन के वकील ध्रुव आनंद ने कोर्ट में इसे लेकर समय की भी मांग की है. वकील ने साफ किया है कि औपचारिकताएं पूरी करने और रिकॉर्ड पर लाने के लिए समय की मांग की है. 

दिल्‍ली हाई कोर्ट 16 नवंबर तक का दिया समय

जस्‍ट‍िस पुरुषैंद्र कुमार कौरव की अदालत ने साफ किया है कि अगर 16 नवंबर से पहले नहीं हो पाता है और एक्टर अमिताभ बच्चन अपने मुकदमे को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें अगली सुनवाई के लिए कोर्ट में हाजिर होना होगा. आपको बता दें कि साल 2022 में अमिताभ बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने आवाज, नाम, चेहरे की तस्‍वीर को बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल करने का मुद्दा उठाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ