दिल्ली में रविवार को खुलेगा कनॉट प्लेस मार्केट, 'ड्राई डे' भी खत्म; CJP नेताओं को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारी रिहा

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सीजेपी के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है.

CP_1a84ff

सीजेपी के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारी रिहा. (Photo: PTI)

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को कनॉट प्लेस बाजार, शराब की दुकानें और दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था. शनिवार शाम हालात सामान्य होने और सीजेपी के कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद सभी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है. रविवार को कनॉट प्लेस की दुकानें, शराब की दुकानें और दिल्ली मेट्रो को खोला जाएगा. हालांकि प्रशासन ने व्यापारियों से सावधान रहने को कहा है. इस बीच दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है. 11 अक्टूबर से ट्रेनों का संचालन सामान्य होगा.

विज्ञापन

इस बीच दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सीजेपी के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है. हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

विज्ञापन

प्रदर्शन को लेकर जारी थे कड़े प्रतिबंध

गौरतलब है कि दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन से पहले राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती और कुछ स्थानों पर आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गईं. दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद रखे गए थे. कनॉट प्लेस के बाजार और शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश भी इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा था.

विज्ञापन

हालात सामान्य होने के बाद हटाए गए प्रतिबंध

शनिवार शाम स्थिति सामान्य होने और प्रदर्शन से जुड़े कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया. इसके चलते रविवार को बाजारों और अन्य प्रतिबंधों के हटने का रास्ता साफ हो गया है. मेट्रो स्टेशन खुलने के बाद रविवार को यातायात सामान्य होने की उम्मीद है. हालांकि, सीजेपी के प्रदर्शन जारी रखने के ऐलान के बाद रविवार को फिर से कुछ स्टेशनों को बंद रखने का निर्देश जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ