ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद करते हैं और वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज की खोज में है, तो अब आपको ज्यादा सोचने की कोई जरूरत नहीं है. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसके कहानी आपको रोंगटे खड़े कर देने वाली है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे 10 एपिसोड के साथ जारी किया गया है. इस सीरीज में सस्पेंस कहानी के साथ-साथ जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलने वाला है, जिस कारण आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.
आपको बता दें कि इस सीरीज को आप पूरे परिवार के साथ वीकेंड पर घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को देखने के बाद आप भी इसे देखे बिना नहीं रह पाएंगे. आइए जानते हैं इस 10 एपिसोड वाली सीरीज के बारे में विस्तार से.
कैसी है ‘ऑटो शंकर’ सीरीज?
अगर आप वीकेंड पर घर बैठे पूरी फैमिली संग देखने के लिए कोई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म देखने का विचार कर रहें हैं, तो वेब सीरीज ‘ऑटो शंकर’ आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है. बता दें कि यह एक साउत सिनेमा की सीरीज है, जिसमें सुपरस्टार अप्पानी सरथ ने लीड रोल प्ले किया है. यह वेब सीरीज बेहद डार्क और रोंगटे खड़े कर देने वाली है. इस सीरीज की कहानी को साल 1980 के दशक के मद्रास (चेन्नई) के सीरियल किलर और गैंगस्टर गौरी शंकर के जीवन पर आधारित है.
ओटीटी पर कहां देखें ‘ऑटो शंकर’ वेब सीरीज?
अपने वेब सीरीज ‘ऑटो शंकर’ को एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे. इस सीरीज की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देने वाली है. सीरीज में देखने को मिलता है कि एक गरीब ऑटो ड्राइवर पैसे कमाने के लिए कई ऐसे काम करता है, जो बेहद की खराब होते हैं. जैसे- शराब की तस्करी और देह व्यापार के धंधे में उतार जाता है और बाद में वो गरीब ओटो ड्राइवर मद्रास का सबसे बड़ा गैंगस्टर बन कर उभरता है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जा रही है और इसे आईएमडीबी पर 10 में से 6.7 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है.