Live Updates
Entertainment News LIVE: Netflix-Prime नहीं, JioHotstar पर देखें ये 5 एक्शन-थ्रिलर फिल्में
आज के समय में कई सारे OTT प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जिस पर कई सारी फिल्में-सीरीज रिलीज की जाती हैं. आपको भी ओटीटी पर फिल्में देखने का शौक है, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इन फिल्मों में आपको शानदार एक्शन और जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस लिस्ट में साउथ की फिल्म 'थुडारम' से लेकर 'अपूर्वा' जैसी फिल्में मौजूद हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: मलयालम फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
Entertainment News LIVE: सिंगिंग और फिल्मों के बाद अब पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे Diljit Dosanjh?
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसकी वजह उनका Aura Tour और कॉन्टर्स है. दरअसल, दिलजीत के शो में खालिस्तानी झंड़ों को दिखाया गया था, जिसके बाद से ही वह चर्चा में आ गए थे. लेकिन इस बार सिंगर एक्स पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 21 साल पुराने इस शो का हर एपिसोड हंसा-हंसाकर कर देगा लोटपोट
आपने टेलीविजन पर कई सारे शोज देखें होंगे. लेकिन आज हम आपको दूरदर्शन के एक ऐसे शो की बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके हर एपिसोड में भर-भरकर कॉमेडी देखने को मिलने वाला है. यह शो 21 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. चलिए जानते हैं इस शो के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 35 साल पहले TV पर छाया 13 एपिसोड का ये मास्टरपीस
टेलीविजन पर कई ऐसे शो प्रसारित हुए हैं, जो अपनी कहानी के कारण लोगों के दिलों पर कब्जा जमाया है. इसके साथ उनके किरदार भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. आज हम आपको 35 साल पुराने एक TV शो के बारे में बताएगें, जिसे आईएमडीबी पर 8.9 की जबरदस्त रेटिंग भी मिली है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: OTT पर गदर मचाने आ रही है ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म
आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना ज्यादा पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसमें भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म का टाइटल 'कालिदास 2' है, जो 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: SonyLIV की ये 5 थ्रिलर सीरीज हिला देंगी आत्मा
आपको OTT पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए सोनी लिव की 5 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन सीरीज में आपको तगड़ा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. इस लिस्ट में '36 डेज' से लेकर 'कफस' तक सीरीज का नाम मौजूद है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ComicCon India 2026 में Vvan कॉमिक बुक हुई लॉन्च
बॉलीवुड सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, एकता कपूर और अरुणाभ कुमार ने आज ComicCon India 2026 में Vvan की आधिकारिक कॉमिक बुक को लॉन्च कर दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो माएं, जिनके आंसुओं ने बदली फिल्मों की कहानी
बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जिसमें मां के किरदार को बखूबी दिखाया गया है. हिंदी फिल्मों की इन माएं को आज तक नहीं भूल पाए हैं. दरअसल, जब भी फिल्मों में मां के किरदार को याद करते हैं, तो कुछ अदाकाराओं का चेहरा सबसे पहले आंखों के सामने आता है. आज हम आपको 5 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बड़े पर्दे पर मां का किरदार बड़ी शिद्दत के साथ निभाया है. हालांकि, उन अदाकाराओं में से तीन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. चलिए जानते हैं उनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने से महज इतना दूर 'धुरंधर 2'
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 52 दिनों का समय हो चुका है. लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म 'धुरंधर 2' आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ सकती है? पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर हुई 'मर्दानी 3'
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर हो गई है. वहीं सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी छा गई थी, वहीं अब ये ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर हो गई है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: मिलिंद चंदवानी से शादी के बाद बैंकॉक शिफ्ट होंगी अविका गौर?
अविका गौर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. खबरें हैं कि अविका गौर अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने वाली हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने ये फैसले अपने पति के करियर को देखते हुए लिया है. साथ ही वो जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं.
Entertainment News LIVE: थलपति विजय की 10वीं की मार्कशीट वायरल
थलपति विजय की 10वीं क्लास की मार्कशीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसमें पता चल रहा है कि एक्टर अपने स्कूल टाइम में एक एवरेज स्टूडेंट रहे थे. वहीं गणित में कमजोर थे. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: रेखा की बायोपिक में कृति सेनन करना चाहती हैं एक्टिंग
कृति सेनन ने हाल ही में कहा है कि वो रेखा की बायोपिक में काम करना पसंद करेंगी. एक्ट्रेस का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि मैं रेखा जैसी नहीं दिखती हूं लेकिन मैं उनका रोल निभाना पसंद करूंगी.
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाई 'डकैत'
मृणाल ठाकुर की 'डकैत' प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. अब ये फिल्म पहले नंबर पर छा रही है. इस फिल्म में मृणाल के साथ-साथ अदिवि शेष भी लीड रोल में नजर आए हैं.
Entertainment News LIVE: वो एक्ट्रेस जिसने डिलीवरी के 12 दिन बाद ही किया काम
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मां बनने के 12 दिन बाद ही काम शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है और बताया है कि वो मां बनने के 12 दिन बाद ही शूटिंग करने लगी थीं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'राजा शिवाजी' के लिए जेनेलिया डिसूजा ने अभिषेक बच्चन का नाम सुझाया
'राजा शिवाजी' में अभिषेक बच्चन की काम की खूब तारीफ हो रही है. हाल ही में रितेश देशमुख ने बताया है कि जेनेलिया डिसूजा ने ही इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन का नाम सुझाया था.
Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संग आलीशान बंगले में शिफ्ट हुईं नीतू कपूर
नीतू कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया है कि वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नए आलीशान बंगले में शिफ्ट हो गई हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही वो साथ रह रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को प्राइवेसी दी हुई है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर देखें ये 7 सीरीज-मूवीज
प्राइम वीडियो पर एक से बढ़कर एक फिल्में-सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इस लिस्ट में 'फ्रॉम' से लेकर 'मिर्जापुर' तक की सीरीज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग में आमिर खान ने गाया 'आती क्या खंडाला' गाना
कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग में आमिर खान भी नजर आए. इस दौरान आमिर खान ने अपना फेमस गाना 'आती क्या खंडाला' गाया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म
प्राइम वीडियो पर हाल ही में 'लव इंश्योरेंस कंपनी' रिलीज हुई है और ये आते ही दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है. वहीं इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'है जवानी तो इश्क होना है' के नए गाने में वरुण धवन और पूजा हेगड़े की दिखी केमिस्ट्री
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की 'है जवानी तो इश्क होना है' का नया गाना 'तेरा हो जाऊं' रिलीज हो चुका है. इसमें वरुण धवन और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर ये गाना काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: साई पल्लवी का 34वां जन्मदिन आज
साई पल्लवी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर ऑडियंस को किया. वहीं इस साल एक्ट्रेस की 'रामायण' भी रिलीज होने जा रही है. इसमें साई पल्लवी के साथ रणबीर कपूर भी लीड रोल में हैं.
Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा का बर्थडे
विजय देवरकोंडा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक से बढ़कर एक फिल्म दे चुके हैं. फैंस को भी एक्टर की फिल्में काफी पसंद आई. ये फिल्में ओटीटी पर भी मौजूद हैं.
Entertainment News LIVE: 'माइकल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 1,189 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 45.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
Entertainment News LIVE: 'दादी की शादी' ने पहले दिन कितनी की कमाई?
कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 1,789 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 72 लाख रहा. पहले ही दिन फिल्म करोड़ों नहीं छाप सकी. हालांकि उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
Entertainment News LIVE: संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर हुआ जारी
संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. 'राजा शिवाजी' के बाद अब संजय दत्त 'आखिरी सवाल' से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. संजय दत्त की ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं सोशल मीडिया पर संजय दत्त के फैंस को फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद आया है.
Entertainment News LIVE: अजय देवगन की ‘Dhamaal 4’ पर भारी पड़ेगी ‘Rao Bahadur’?
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार हो गई है. यह फिल्म भी 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगा. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें ‘पैट्रियट’ का कलेक्शन
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई सारी फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. इन फिल्मों को दर्शक का भी भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, आज हम आपको बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' और साउथ सिनेमा के एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'पैट्रियट' के कलेक्शन के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Panchayat से 10 गुना ज्यादा तगड़ी और धांसू है ये 5 एपिसोड वाली सीरीज
OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों के दिलों पर राज करने लगती है. आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसका हर सीजन सिर्फ 5 एपिसोड का है. इस सीरीज में एक छोटे परिवार की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 9.1 की जबरदस्त रेटिंग भी दी है. यह सीरीज पंचायत जैसी सीरीज को भी कड़ी टक्कर देता है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, 8वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना ली है. यह फिल्म दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 8वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Mystery से लेकर Thriller तक, ZEE5 पर देखें ये 5 हाई रेटेड फिल्में-सीरीज
अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिसमें मिस्ट्री से लेकर थ्रिलर तक शामिल है. इन फिल्मों में आपको शानदार एक्शन के साथ जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो हसीना, जिसकी खूबसूरती बनी करियर की मुसीबत
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने अपने करियर को लेकर एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी खूबसूरती ही उनकी राह का कांटा बन गई थी. अभिनेत्री ने बताया कि एक उन्हें एक ऑस्कर विनिंग फिल्म से इसलिए निकाल दिया गया था. क्योंकि वो उस किरदार के हिसाब से ज्यादा सुंदर थी. चलिए जानते हैं उस अभिनेत्री की बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: क्या रणबीर कपूर पर भारी पड़ी बहन रिद्धिमा कपूर? आमिर खान ने दिया मजेदार रिएक्शन
बॉलीवुड के 'Mr. Perfectionist' आमिर खान ने कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग को उनके एक्टर भाई रणबीर और मां नीतू कपूर से भी अच्छा बताया है. आमिर खान का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: इस हफ्ते JioHotstar पर आ रही हैं ये 3 फिल्में-सीरीज
OTT पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं. आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए 3 नई रिलीज लेकर आए हैं, जिसे आप इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: कौन हैं अनंत वी. जोशी? अब Gullak सीजन 5 में निभाएंगे 'अन्नू मिश्रा' का रोल
गुल्लक सीजन 5 का टीजर रिलीज हो चुका है. इसमें अब अन्नू मिश्रा के किरदार में वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत वी जोशी नजर आ रहे हैं. लोग यह बदलाव देखकर अचंभे में हैं. आइए जानते हैं अनंत वी जोशी के बारे में, जिन्होंने पहले भी दर्शकों का दिल जीत लिया. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: रूह कंपा देंगी JioHotstar की ये 5 हॉरर फिल्में
आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी डरावनी फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इन फिल्मों को देखकर आपको काफी डर लगने वाला है. दरअसल, इन फिल्मों के हर एक सीन को देखकर डर लगने वाला है. अगर आपको हॉरर फिल्में देख कर डर लगता है, तो आप इन फिल्मों को अकेले देखने की गलती न करें. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: CBFC विवाद के बीच क्या जून में रिलीज होगी थलपति विजय की Jana Nayagan?
थलपति विजय इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी जीत दर्ज कर सबको हैरान कर दिया है. लेकिन अब इसी बीच उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' भी दोबारा चर्चा में आ गई है. विजय की जीत के बाद हर कोई अब यह उम्मीद लगा रहा है कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म जल्द ही रिलीज हो सकती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: विद्या बालन ने 'राजा शिवाजी' के सेट का BTS किया शेयर
विद्या बालन अक्सर इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने राजा शिवाजी' के सेट का BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शूटिंग के दौरान करने वाली गूफी हरकतें करते हुए नजर आ रही हैं.
Entertainment News LIVE: ब्लॉकबस्टर फिल्म को ऐश्वर्या राय ने ठुकराया और चमक गई इस एक्ट्रेस की किस्मत
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और एक्टिंग के हर कोई दीवाने थे. साल 1996 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की पहली पसंद वो थी, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया. यब 'No' उन्हें बहुत भारी पड़ा और यह एक्ट्रेस सुपरस्टार बन गई. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Urfi Javed का Rainbow Dress हुआ वायरल
उर्फी जावेद ने हाल ही में Rainbow Dress डिजाइन किया, जिसमें नीचे का भाग अपने आप घूम-घूमकर रंग चेंज करता है. इस ड्रेस में उर्फी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. लोग उनकी कलाकारी की सरहाना कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: ये हैं 2026 की 6 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
जहां 2026 में आई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं कुछ फिल्में बड़े बजट की होने के बावजूद थिएटर पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाईं. आइए जानते हैं इस साल उन 6 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में, जिन्हें बनाकर मेकर्स खुद कंगाल हो गए. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: जब 20 करोड़ी फिल्म ने कमाए 300 करोड़, OTT पर छाई 138 मिनट की ये थ्रिलर मूवी
कुछ फिल्में कम लागत में बनती जरूर हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत कहानी के दम पर अच्छी कमाई कर लेती हैं. ऐसी ही एक फिल्म सिर्फ 20 करोड़ में बनी, लेकिन 300 करोड़ की कमाई की. इसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 164 मिनट की इस कल्ट क्लासिक ने हिला दी थी पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री, रिकॉर्ड तोड़ हुई थी कमाई
अगर आप भोजपुरी फिल्में देखना पसंद हैं, तो इस फिल्म को भूलकर भी ना छोड़े. इस कल्ट क्लासिक को बनाने में मात्र 30 लाख रुपए लगे थे. लेकिन इसने 36 करोड़ का अच्छा बिजनेस करके दिया. फिल्म के हीरो ने इंडस्ट्री में रिकॉर्ड तोड़ दिया था. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: जैकी श्रॉफ की नई फिल्म पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?
बॉलीवुड के भीडू जैकी श्रॉफ की नई फिल्म The Great Grand Superhero का पोस्टर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इंस्टाग्राम पर पोस्टर रिलीज करते हुए जैकी श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा कि 'फटा पोस्टर, निकला सुपरहीरो दादा जी'. फिल्म का पोस्टर देखने में बड़ा फंकी और कार्टून से भरा हुआ है, जिसको चीरकर जैकी श्रॉफ बाहर निकल रहे हैं. यह कोई कॉमेडी ड्रामा फिल्म हो सकती है.
Entertainment News LIVE: एक्टर्स जो एक्टिंग छोड़ बने मुख्यमंत्री
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे हैं जो एक्टिंग छोड़कर मुख्यमंत्री बन तमिलनाडु की जनता का दिल जीत चुके हैं. इनमें एन. टी. रामाराव, जयललिता, एम. जी. रामचंद्र, जानकी रामचंद्रन और एम. करुणानिधि भी शामिल है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: अनन्या पांडे अनारकली सूट में ढाया कहर, फोटोज वायरल
अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वहीं प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस अनारकली सूट में नजर आईं और उन्होंने कुछ फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.
Entertainment News LIVE: विजय संग रिश्ते पर तृषा कृष्णन ने तोड़ी थी चुप्पी
तृषा कृष्णन ने विजय थलपति संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वो मेरी सेफ प्लेस हैं. सोशल मीडिया पर तृषा का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. दोनों का रिश्ता भी काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: फेक डेथ न्यूज की खबरों पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर हाल ही में शक्ति कपूर की मौत की खबरें तेजी से वायरल हुईं. इन खबरों पर अब शक्ति कपूर ने चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि मैं स्वस्थ और खुश हूं. मेरी मौत की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं.
Entertainment News LIVE: दुनिया की सबसे फ्लॉप फिल्म
फिल्म इंडस्ट्री की एक फिल्म ऐसी है जो दुनिया की सबसे फ्लॉप फिल्म है. इस फिल्म का नाम 'डेजर्ट वॉरियर' है. 1400 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म होने के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 6.65 करोड़ की कमाई की. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के मेट गाला लुक पर किया मजेदार कमेंट
Met Gala 2026 में करण जौहर ने इस बार अपने लुक से तहलका मचा दिया. वहीं अब करण जौहर के लुक पर ट्विंकल खन्ना ने मजेदार कमेंट किया है. उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'वाह! अब इसे पहनकर मेरे पास आओ और मैं तुम्हें अपनी दीवार पर टांग दूंगी, तुम कला के एक नमूने हो.'
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही फिल्म
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में डार्क कॉमेडी फिल्म 'भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम' रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था, वहीं अब ये नेटफ्लिक्स पर भी छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: शूटिंग के लिए मनाली जाएंगे सलमान खान
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से मनाली जाएंगे. वहीं खबरों के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ?
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. 21वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 21 दिनों में भारत में अब तक 150 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 234.93 करोड़ की कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 52.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार होने वाला है.
Entertainment News LIVE: सैफ अली खान की 'कर्तव्य' का ट्रेलर हुआ रिलीज
सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के ट्रेलर में सैफ अली खान पुलिस बनकर छा गए. वहीं शाहरुख खान ने इसका ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ-साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा और सौरभ द्विवेदी भी लीड रोल में हैं. वहीं बता दें सैफ अली खान की ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.
Entertainment News: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. बता दें कि साल 2013 में मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम’ रिलीज की गई थी, वहीं 2021 में ‘दृश्यम 2’ ने थिएटर में जलवा बिखेरा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ‘दृश्यम 3’ दर्शकों को कितना अपना बना सकती है.
‘दादी की शादी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 1,789 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 72 लाख रहा. पहले ही दिन फिल्म करोड़ों नहीं छाप सकी. हालांकि उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Dadi Ki Shaadi ने ओपनिंग डे पर कितने छापे नोट? Michael की रफ्तार 15वें दिन भी जारी
‘माइकल’ ने कितनी की कमाई?
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 1,189 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 45.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 54.78 करोड़ है. सोशल मीडिया पर अभी भी माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है.
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
29 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
54 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines