Panchayat से 10 गुना ज्यादा तगड़ी और धांसू है ये 5 एपिसोड वाली सीरीज, हर एपिसोड छू जाएगा दिल!

OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों के दिलों पर राज करने लगती है. आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसका हर सीजन सिर्फ 5 एपिसोड का है. इस सीरीज में एक छोटे परिवार की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 9.1 की जबरदस्त रेटिंग भी दी है. यह सीरीज पंचायत जैसी सीरीज को भी कड़ी टक्कर देता है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

Gullak
1 / 5

विज्ञापन

गुल्लक सीरीज कहानी

गुल्लक सीरीज कहानी2 / 5

इस सीरीज में आपको कोई बड़े सुपरस्टार देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन यह सीरीज बिना किसी बड़े स्टार के भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. इस सीरीज में संतोष मिश्रा (जमील खान), उनकी पत्नी शांति (गीतांजलि कुलकर्णी) और उनके दो बेटों की कहानी देखने को मिलती है. अब आप तो इस सीरीज का नाम समझ ही गए होंगे. अगर आप अब भी सीरीज का नाम नहीं समझ पाए है, तो हम आपको इसका नाम अगली स्लाइड में बताएंगे.

विज्ञापन

गुल्लक सीरीज के कितने सीजन रिलीज हुए हैं

गुल्लक सीरीज के कितने सीजन रिलीज हुए हैं3 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, उसका टाइटल गुल्लक है. इस सीरीज की कहानी दर्शकों को अपना दीवानी बना रही है. इस सीरीज में आपको एक मीडिल क्लास की कहानी देखने को मिलती है, जो घर की छोटी-छोटी जरूरतों के बीच अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं. यह सीरीज देखते ही आपको अपने माता-पिता की याद आ जाएगी.

गुल्लक सीरीज ओटीटी रिलीज

गुल्लक सीरीज ओटीटी रिलीज4 / 5

आपको बता दें कि गुल्लक सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं. इस सीरीज के हर सीजन में 5 एपिसोड है, जिसे आप आसानी के साथ देख सकते है. यह सीरीज आपको पुरे टाइम बांधकर रखती है. अगर आपने यह सीरीज एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.

विज्ञापन

गुल्लक सीरीज कहां देखें

गुल्लक सीरीज कहां देखें5 / 5

अगर आपने अभी तक 'गुल्लक सीरीज' नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखने का प्लान बना सकते हैं. गुल्लक एक ऐसी सीरीज है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठ कर देख सकते है. इस सीरीज में आपको न तो हिंसा है और न ही कोई अश्लीलता देखने को मिलती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन