अगर पसंद है थ्रिलर, तो वीकेंड पर देखें Prime Video की ये 7 फिल्में-सीरीज; हर सीन में है सस्पेंस का तड़का!
Prime Video Top 7 Thriller Movies: अगर आप भी क्राइम थ्रिलर मूवीज और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो प्राइम वीडियो की टॉप फिल्में-सीरीज देखने के लिए बेस्ट चॉइस हैं. इन फिल्मों और वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी टॉप है. इन फिल्मों और सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज शामिल हैं?

फ्रॉम
2 / 8अमेरिकन हॉरर-थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें हेरोल्ड पेरिन्यू, कैटालिना सैंडिनो मोरेनो, इयोन बेली, डेविड अल्पे और एलिजाबेथ सॉन्डर्स लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है.
मिर्जापुर
3 / 8पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की इस सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं और फैंस को भी ये सीरीज काफी पसंद आई. इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल भी लीड रोल में हैं. इसकी IMDb रेटिंग 8.4 है.
अमेरिकन साइको
4 / 8साल 2000 में आई ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में आपको कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें क्रिश्चियन बेल, विलेम डेफो और जेरेड लीटो भी लीड रोल में हैं. इसकी IMDb रेटिंग 7.6 है.
नाऊ यू सी मी
5 / 8हॉलीवुड की थ्रिलर क्राइम सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचाया था. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 5.9 है. फैंस को भी ये फिल्म काफी पसंद आई थी.
मार्को
6 / 8उन्नी मुकुंदन की इस एक्शन-थ्रिलर को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसमें आपको एक से बढ़कर एक एक्शन थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है. इस फिल्म में उन्नी मुकुंदन और युक्ति थरेजा भी लीड रोल में हैं.
खौफ
7 / 8ये हॉरर थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोनिका पंवार, चुम दरांग, रजत कपूर, अभिषेक चौहान, रिया शुक्ला और शिल्पा शुक्ला भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है.
द 100
8 / 8प्राइम वीडियो की इस सीरीज में आपको हॉरर के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस सीरीज के 7 सीजन रिलीज हो चुके हैं और 100 एपिसोड्स हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज बेस्ट चॉइस है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है.