ऐश्वर्या राय के 'No' ने बनाया इस एक्ट्रेस को सुपरस्टार, ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकराकर पछताई बच्चन परिवार की बहू, 1996 की बनी सबसे बड़ी फिल्म

Aishwarya Rai rejected Raja Hindustani: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और एक्टिंग के हर कोई दीवाने थे. साल 1996 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की पहली पसंद वो थी, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया. यब 'No' उन्हें बहुत भारी पड़ा और यह एक्ट्रेस सुपरस्टार बन गई.

Aishwarya Rai rejected Raja Hindustani,
1 / 8
Aishwarya Rai rejected Raja Hindustani,

Aishwarya Rai rejected Raja Hindustani: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और एक्टिंग के हर कोई दीवाने थे. साल 1996 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की पहली पसंद वो थी, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया. यब 'No' उन्हें बहुत भारी पड़ा और यह एक्ट्रेस सुपरस्टार बन गई.  

विज्ञापन

एश्वर्या राय के साथ फिल्में करना

एश्वर्या राय के साथ फिल्में करना2 / 8

एश्वर्या राय 90 के दशक में सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक थी. उनकी खूबसूरती और अदाकारी को देखते हुए हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था. निर्देशक धर्मेश दर्शन ने भी अपनी फिल्म के लिए एश्वर्या का चुनाव किया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

विज्ञापन

किस फिल्म के लिए ऐश्वर्या पहली पसंद?

किस फिल्म के लिए ऐश्वर्या पहली पसंद?3 / 8

निर्देशक धर्मेश दर्शन उस समय ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' (Raja Hindustani) बनाने जा रहे थे, जिसकी पहली पसंद ऐश्वर्या राय थी. लेकिन उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया, जो कि आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होने वाली थी.

करिश्मा कपूर की हुई एंट्री

करिश्मा कपूर की हुई एंट्री4 / 8

उस वक्त करिश्मा कपूर अपने फिल्मी करियर में स्ट्रगल कर रही थीं. ऐश्वर्या के इस फिल्म को ठुकराने पर यह ऑफर करिश्मा के पास पहुंचा. इसके बाद जो हुआ, वो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

विज्ञापन

ऐश्वर्या ने क्यों ठुकराया ऑफर?

 ऐश्वर्या ने क्यों ठुकराया ऑफर?5 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय ऐश्वर्या अपनी पढ़ाई और मिस वर्ल्ड 1994 की तैयारियों में व्यस्त थीं, जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था. ऐश्वर्या ने बाद में एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि अगर वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग नहीं लेतीं, तो 'राजा हिंदुस्तानी' उनकी पहली फिल्म होती.

करिश्मा कपूर बनीं सुपरस्टार

करिश्मा कपूर बनीं सुपरस्टार6 / 8

करिश्मा ने 'राजा हिंदुस्तानी' (Raja Hindustani) में बेहतरीन काम किया. इस फिल्म ने करिश्मा के करियर को नई ऊंचाईयां दी. वे रातों-रात सुपरस्टार बन गईं. उन्हें इस फिल्म के लिए अपना पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार भी मिला.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर टूटे रिकॉर्ड

 बॉक्स ऑफिस पर टूटे रिकॉर्ड7 / 8

इस फिल्म का बजट लगभग 5.75 करोड़ का था. लेकिन इस फिल्म ने दुनियाभर में करीबन 76.34 करोड़ की शानदार कमाई की. यह आंकड़ा 1996 में काफी बड़ा था. उस साल यह सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई.

ऐश्वर्या के अलावा अन्य एक्ट्रेसेस

ऐश्वर्या के अलावा अन्य एक्ट्रेसेस 8 / 8

बता दें कि ऐश्वर्या के अलावा यह फिल्म मनीषा कोइराला और जूही चावला को भी ऑफर हुई थी. लेकिन जूही ने आमिर के साथ किसिंग सीन के लिए मना कर दिया, जिसके बाद यह फिल्म करिश्मा के पास चली गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन