SonyLIV की ये 5 थ्रिलर सीरीज हिला देंगी आत्मा, हर एपिसोड में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट

आपको OTT पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए सोनी लिव की 5 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन सीरीज में आपको तगड़ा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. इस लिस्ट में '36 डेज' से लेकर 'कफस' तक सीरीज का नाम मौजूद है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

sonyliv series
1 / 6
sonyliv series

आपको OTT पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए सोनी लिव की 5 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन सीरीज में आपको तगड़ा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. इस लिस्ट में '36 डेज' से लेकर 'कफस' तक सीरीज का नाम मौजूद है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

जहानाबाद-ऑफ लव एंड वॉर

जहानाबाद-ऑफ लव एंड वॉर2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'जहानाबाद-ऑफ लव एंड वॉर' का आता है. इस सीरीज में क्राइम का ऐसा खेल दिखाया गया है, जो आप सोच भी नहीं सकते हैं. यह सीरीज साल 2023 में रिलीज की गई थी, जो इन दिनों सोनी लिव पर जमकर देखी जा रही है. इस सीरीज का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया था.

विज्ञापन

36 डेज

36 डेज3 / 6

दूसरे स्थान पर नेहा शर्मा की थ्रिलर सीरीज '36 डेज' का नाम मौजूद है. यह सीरीज 8 एपिसोड की है, जो साल 2024 में रिलीज की गई थी. यह एक एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जो सस्पेंस-थ्रिलर से भरी हुई है. वीकेंड पर देखने के लिए आप कोई बेहतरीन सीरीज की तलाश कर रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

तनाव

तनाव 4 / 6

तीसरे नंबर पर स्पाई थ्रिलर सीरीज 'तनाव' का नाम काबिज है. इस सीरीज के दो सीजन रिलीज किए गए हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. 'तनाव' सीरीज का निर्देशन सुधीर मिश्रा और सचिन कृष्ण ने मिलकर किया था. तनाव का दूसरा सीजन साल 2022 में रिलीज किया गया था.

विज्ञापन

अनदेखी

अनदेखी5 / 6

चौथे स्थान पर 'अनदेखी' सीरीज का नाम काबिज है. इस सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं. इस सीरीज का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने किया है, जो एक थ्रिलर सीरीज है. यह सीरीज भ्रष्टाचार, पावर और न्याय पर आधारित है.

कफस सीरीज

कफस सीरीज6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'कफस' का आता है. इस सीरीज में शरमन जोशी, मोना सिंह और जरीना वहाब जैसी कलाकार नजर आई है. इस सीरीज को 6 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है, जिसे आप एक दिन में पूरा कर सकते हैं. यह सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन