एक्टिंग छोड़ CM बने ये 5 फिल्मी सितारे, अब Thalapathy Vijay भी मुख्यमंत्री बन दोहराएंगे इतिहास!

Actors Who Became CM: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की शपथ लेते नजर आएंगे. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वहीं आज हम उन सितारों की बात कर रहे हैं जिन्होंने एक्टिंग छोड़कर सीएम का पद संभाला और इतिहास रच डाला. चलिए इन सितारों के नाम पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं आखिर ये सितारे कौन हैं?

Actors Who Became CM:
1 / 6

विज्ञापन

एन. टी. रामाराव

एन. टी. रामाराव2 / 6

तेलुगु फिल्म स्टार एन टी रामाराव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘मना देशम’ से की थी. इसके बाद वो ‘पल्लेटूरी पिल्ला’ और ‘राजू पेडा’ जैसे फिल्मों में कमाल की एक्टिंग करते दिखाई दिए. वहीं साल 1982 में एक्टर ने एक्टिंग से संन्यास लेकर तेलुगु देशम पार्टी की शुरुआत की और इस पार्टी से 1983 से 1995 के बीच विधानसभा चुनाव जीतकर 4 बार सीएम पद का भार संभाला.

विज्ञापन

जयललिता

जयललिता3 / 6

जे. जयललिता भी इन सितारों की लिस्ट में शामिल है. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ने भी राजनीति में हाथ आजमाया और सफल भी हुईं. साल 1991 में जयललिता पहली बार मुख्यमंत्री बनी थीं और उन्होंने 6 बार इस पद को संभाला. जयललिता ने 14 साल तक सत्ता संभाली और उनका नाम 'अम्मा' से फेमस हो गया था.

एम. जी. रामचंद्रन

एम. जी. रामचंद्रन4 / 6

एम जी रामचंद्रन यानी MGR भी मुख्यमंत्री बन चुके हैं. एक्टर ने ‘साथी लीलावती’ से तमिल फिल्मों में कदम रखा और इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया. इसके बाद साल 1972 में एक्टर ने AIADMK नाम की पार्टी बनाई और साल 1977 में मुख्यमंत्री बन गए. जनता के बीच ये सबसे बड़े नेता बनकर उभरे. वहीं बता दें साल 1987 में एक्टर का निधन हो गया था.

विज्ञापन

जानकी रामचंद्रन

जानकी रामचंद्रन5 / 6

एमजीआर के निधन होने के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जानकी रामचंद्रन मुख्यमंत्री बनीं. हालांकि उनका कार्यकाल सिर्फ 24 दिन का रहा. लेकिन वो राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर उभरीं. वहीं साउथ इंडिया के राजनीतिक इतिहास में जानकी रामचंद्रन का नाम गोल्डन शब्दों में लिखा गया.

एम. करुणानिधि

एम. करुणानिधि6 / 6

एम करुणानिधि का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. भले ही एम करुणानिधि कोई एक्टर नहीं थे, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से उनका नाम जुड़ा था. दरअसल उन्होंने ‘राजकुमारी’ फिल्म की कहानी को लिखा था. साल 1957 में उन्होंने भी राजनीति में कदम रखा और वो 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनकर उभरे. आज उनका नाम भी तमिलनाडु के महान नेताओं में गिना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन