रजनीकांत की ‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर आई थी जिसमें कहा जा रहा था कि यह मूवी हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने वाली है.
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? (PIC-
Aniket Nikam Creations, Youtube)
Jailer 2 Hindi Release Update: साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. हालांकि, फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने फैंस को काफी निराश कर दिया है. इस खबर ने हिंदी बेल्ट के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं.
विज्ञापन
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्में सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी भाषा में भी काफी ज्यादा देखी जाती है. लेकिन अब खबर आ रही थी कि इस मूवी को हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया जाएगा, जिसके बाद से ही हिंदी बेल्ट के दर्शक काफी हैरान हो रहे थे. लेकिन अब फिल्म मेकर्स ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है.
रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ का हाल ही में हिंदी वर्जन में ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद से फैंस को उम्मीद थी कि यह मूवी हिंदी में भी थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि यह मूवी हिंदी भाषा में रिलीज नहीं होने वाली है, जिसके बाद हिंदी फैंस काफी निराश हुए थे.
विज्ञापन
हालांकि, अब जेलर 2 के मेकर्स ने अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है और साफ किया है कि यह मूवी प्लानिंग के अनुसार हिंदी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने अपने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है. फिल्ममेकर्स के मुताबिक हिंदी वर्जन दूसरी भाषाओं में यह मूवी 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
‘जेलर 2’ स्टार कास्ट
नेल्सन दिलीपकुमार के डायेक्शन में बनी फिल्म जेलर 2 में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एस. जे. सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और विजय सेतुपति अहम किरदार में नजर आने वाले हैं, तो वहीं फिल्म में कैमियो करते हुए मोहनलाल, शिवराजकुमार, ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं.