IND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव, फेल होने पर बढ़ सकती है मुश्किलें

IND vs WI: टीम इंडिया मौजूदा समय में बैक टू बैक टी-20 मुकाबले खेल रही है. जिसके कारण ही कई स्टार खिलाड़ियों को भी मौके मिल रहे हैं. लेकिन इसी के साथ उनके ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का भी दबाव है. ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा दबाव रहने वाला है.

Team India

Team India के इन 2 खिलाड़ियों पर है बहुत ज्यादा दबाव (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम 14 अक्टूबर को चौथा टी-20 मुकाबला खेलने वाली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज करना चाहेगी. लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों के ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहने वाला है. इन खिलाड़ियों ने पिछले मुकाबले में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. लेकिन अब अगले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना पड़ेगा. जिससे वो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में भी खेलते हुए नजर आए. 

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने वनडे फॉर्मेट में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. जिसके बाद उन्हें सीधे 11 अक्टूबर को मौका मिला. जहां पर उन्होंने बल्ले से 14 गेंदों में 21 रन बनाए. जिसके बाद उन्होंने 2 ओवरों में 19 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. रेड्डी अब अगले मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. रेड्डी का ये असली टेस्ट नजर आ रहा है. रेड्डी को खासकर गेंद के साथ खुद को साबित करना होगा. हालांकि अगला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि रेड्डी का होम ग्राउंड भी है. 

विज्ञापन

प्रिंस यादव  

युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी लंबे समय के बाद प्लेइंग 11 में मौका मिला. जहां पर उन्होंने 6 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए. जिसके बाद उन्होंने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवरों में बिना विकेट लिए 37 रन खर्च कर दिए. अब अगले टी-20 मुकाबले में प्रिंस यादव को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जिससे वो एक बार फिर से खुद को साबित कर सके. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में प्रिंस ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया था. अब वो मौका उन्हें एक बार फिर से बनाना होगा. जिससे वो टीम मैनेजमेंट को दोबारा प्रभावित कर सके. 

विज्ञापन

मयंक यादव 

स्पीड से सभी को प्रभावित कर रहे मयंक यादव के ऊपर भी अगले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा. मयंक ने अब तक 3 मैचों में 27.50 की औसत से 4 विकेट हासिल किए हैं. मयंक का इकॉनमी रेट इस सीरीज में 10 का रहा है. मयंक का स्ट्राइक रेट इस दौरान 12 का रहा है. पिछले मुकाबले में मयंक ने 4 ओवरों में 34 रन बिना विकेट लिए खर्च किए हैं. मयंक यादव को अब स्पीड बढ़ाने के साथ ही साथ विकेट भी हासिल करना होगा. जिससे उन्हें भी न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने का मौका मिले. मयंक को हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर बहुत ज्यादा बैक कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ