जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर, इलाके की सुरक्षा बढ़ाई गई

Poonch IED Blast: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला एक बार फिर जोरदार धमाके से गूंज उठा, दरअसल लाइन ऑफ कंट्रोल के पास आईईडी ब्लास्ट हो गया. ताजा जानकारी के मुताबिक इस घटना में 4 लोगों की जान चली गई और कई जख्मी हो गए.

Jammu Kashmir terrorist

पुंछ जिले में जोरदार धमाका (AI Image)

Jammu Kashmir IED Blast: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण 4 संदिग्ध आतंकियों की मौत और कई घायल हो गए. ये घटना लाइन ऑफ कंट्रोल के पास कृष्णा घाटी सेक्टर के सतवाल-नाकी इलाके की है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ा दी और फॉरवर्ड एरिया में तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया.

विज्ञापन

हालात की जांच जारी

अधिकारियों के मुताबिक ये धमाका तब हुआ जब आतंकियों का एक ग्रुप LoC के पाकिस्तान की तरफ जा रहा था. मारे गए आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर भी शामिल था. अधिकारी अभी धमाके से जुड़े हालात का पता लगा रहे हैं. इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे सेक्टर में अलर्ट जारी कर दिया और हालात का जायजा लेने तथा किसी भी संभावित घुसपैठ या सुरक्षा चूक को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी.

विज्ञापन

मेंढर सेक्टर में 2 बारूदी सुरंगें मिलीं

एक अलग घटना में सोमवार को सेना के जवानों को पुंछ के मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में बॉर्डर फेंस के पास जंग लगी दो बारूदी सुरंगें मिलीं. अधिकारियों ने बताया कि ये विस्फोटक ट्रैक बनाने के काम के दौरान सुबह लगभग 8:25 बजे और दोपहर 12:10 बजे मिले. बाद में सेना के एक्सपर्ट ने कंट्रोल्ड धमाकों के जरिए दोनों डिवाइस को नष्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते में इस इलाके में तकरीबन एक दर्जन बारूदी सुरंगें मिली हैं और उन्हें डिफ्यूज किया गया है.

विज्ञापन

भारी बारिश से बारूदी सुरंगें पर असर

घुसपैठ रोकने के उपायों के तहत LoC के साथ कई फॉरवर्ड इलाकों में बारूदी सुरंगें लगाई गई हैं. हालांकि भारी बारिश से ये विस्फोटक अपनी जगह से हट सकते हैं और अपनी मूल स्थिति से दूर जा सकते हैं. ऐसी हलचल से सुरंगें अलग जगहों पर सतह पर आ सकती हैं, जिससे सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों के लिए संभावित खतरा पैदा हो सकता है. हाल में मिली इन सुरंगों ने जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सुरक्षा बलों के सामने आ रही लगातार चुनौतियों को सामने लाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ