Roman Reigns के टाइटल रन का अंत करेगा 28 साल का खूंखार WWE रेसलर! खुली चुनौती देकर मचाया तहलका

WWE Money in the Bank 2026 में रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आए थे. उन्होंने शानदार अंदाज में अपनी चैंपियनशिप रिटेन की. शो के बाद एक फेमस स्टार ने रेंस को चुनौती पेश कर दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Roman Reigns
1 / 6
रोमन रेंस को मिली चुनौती (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2026 का सफल समापन हो गया है. शो में पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस और वुमेंस लैडर मैच भी हुआ. पेंटा ने मेंस लैडर मैच जीता और टिफनी स्ट्रेटन ने वुमेंस लैडर मैच अपने नाम किया. शो में रोमन रेंस भी एक्शन में दिखे. उन्होंने शुरुआत में हुए अपने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में बवाल मचाया. रेंस ने बड़ी मुश्किल से टाइटल रिटेन किया. खैर बड़ी बात ये है कि एक उभरते हुए रेसलर ने उन्होंने चुनौती पेश की. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने रेंस से क्या कहा.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने किसे हराया?

रोमन रेंस ने किसे हराया?2 / 6

रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ दांव पर लगाई थी. दोनों ने शुरुआत में फैंस को तगड़ा मैच दिया. नाइट ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया. वो कई बार जीत के करीब भी आए. रेंस के सुपरमैन पंच और स्पीयर को उन्होंने शानदार अंदाज में काउंटर किया. रेंस ने भी हार नहीं मानी. फैंस ने नाइट को खूब चीयर किया. अंत में बड़ी मुश्किल से रेंस ने अपना टाइटल रिटेन किया. उन्होंने नाइट को दो सुपरमैन पंच और एक स्पीयर लगाकर पिन किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी ने दी चुनौती

ओबा फेमी ने दी चुनौती3 / 6

WWE Money in the Bank 2026 के बाद पोस्ट शो इंटरव्यू में 28 साल के ओबा फेमी ने शिरकत की. उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. फेमी जब बात कर रहे थे तब फैंस ने ओटीसी के चैंट्स लगाए. दर्शकों ने रोमन रेंस का नाम पुकारा. इसका जवाब फेमी ने दिया. उन्होंने कहा, "ट्राइबल चीफ. अब और भागना नहीं. अब वो समय आ गया है." फेमी ने इसके जरिए ऐलान कर दिया है कि वो रोमन से डरने वाले नहीं है. फेमी ने बता दिया है कि वो रेंस को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी ने किसे हराया?

ओबा फेमी ने किसे हराया?4 / 6

WWE Money in the Bank 2026 में ओबा फेमी का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ था. दोनों के बीच खतरनाक राइवलरी रही. रीड और फेमी ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. इनके मुकाबले में द विज़न ने भी दखलअंदाजी की. हालांकि इसका फायदा रीड को नहीं मिली. फेमी ने सभी को धराशाई कर दिया. अंत में फेमी ने रीड को फॉल फ्रॉम ग्रेस मूव लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फेमी ने लैसनर को किया था रिटायर

फेमी ने लैसनर को किया था रिटायर5 / 6

2026 अभी तक ओबा फेमी के लिए बढ़िया रहा है. उनकी लैसनर के साथ भी तगड़े मैच हुए. दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए थे. फेमी ने 2-1 से राइवलरी अपने नाम की. लैसनर ने समरस्लैम में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. फेमी के खिलाफ उन्होंने आखिरी मैच लड़ा. उन्होंने खुद कहा कि फेमी कंपनी के फ्यूचर हैं. लैसनर ने फेमी को गले भी लगाया था. (Photo: WWE.com)

कब होगी रोमन के साथ टक्कर?

कब होगी रोमन के साथ टक्कर?6 / 6

रोमन रेंस और ओबा फेमी के बीच मैच होना तय है. फेमी ने इस साल किंग ऑफ द रिंग जीतकर चैंपियनशिप मैच भी हासिल किया था. हालांकि लैसनर के साथ राइवलरी के चलते उन्होंने मौका गंवा दिया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फेमी और रेंस के बीच मुकाबला अगले साल रेसलमेनिया में हो सकता है. अगले साल का रेसलमेनिया सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर रेंस के टाइटल रन का अंत फेमी कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन