Bhooth Bangla Vs Patriot Box Office collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें 'पैट्रियट' का कलेक्शन
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई सारी फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. इन फिल्मों को दर्शक का भी भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, आज हम आपको बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ और साउथ सिनेमा के एक्टर मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी ने अहम रोल प्ले किया है. इस मूवी के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने लंबे समय बाद एक साथ नजर आए हैं. यह एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है. आपको बता दें कि मूवी को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म में ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए आज 22 दिनों का समय हो चुका है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं. ऐसे में अक्षय पाजी के फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार की फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है. इस मूवी ने 22वें दिन 1.34 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘भूत बंगला’ ने अब तक 151.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी ने दुनियाभर में 230 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे थिएटर में देखने का प्लान कर सकते हैं. इस मूवी की कहानी मंगलपुर गांव में मौजूद एक महल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. हम आपको फिल्म का स्पॉइलर नहीं बताएंगें वरना मूवी देखने का मजा खराब हो जाएगा.
वहीं साउथ सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ की बात करें, तो यह मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि फिल्म की कमाई इन दिनों काफी कम हो गई है. यह फिल्म 8वें दिन महज 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारतीय बाजार में 27.58 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं फिल्म ‘पैट्रियट’ ने दुनिया भर में 72.80 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. इस मूवी को दर्शकों का कुछ खास सपोर्ट मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है.
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंटBhooth Bangla Vs Patriot Box Office collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें 'पैट्रियट' का कलेक्शन