---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Worldwide: ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने से इत्तू सा दूर है ‘धुरंधर 2’, बॉक्स ऑफिस पर 52 दिनों से काट रही गदर

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 52 दिनों का समय हो चुका है. लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म 'धुरंधर 2' आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ सकती है?

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों ने भरपूर प्यार और सपोर्ट दिया है. हाल ही में फिल्म मेकर्स ने ‘धुरंधर 3’ को लेकर एक बड़ा हिंट दिया था, जिससे साफ पता चलता है कि यह स्पाई थ्रिलर फिल्म की कहानी अभी तक खत्म नहीं हुई है. वहीं फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 8वें हफ्ते में कुल कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: Box Office Clash! अजय देवगन को कड़ी टक्कर देने आ रही ‘Rao Bahadur’, क्या ‘Dhamaal 4’ पर पड़ेगी भारी?

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ ने कितने का किया था कलेक्शन

धुरंधर फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी लगातार नोट छाप रही है. इस मूवी को रिलीज हुए 52 दिन हो चुके हैं. लेकिन यह फिल्म फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है. इस मूवी ने आज यानी 09 मई 2026 को खबर लिखे जाने तक 42 लाख रुपये का कारोबार किया है. आपको बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: Panchayat से 10 गुना ज्यादा तगड़ी और धांसू है ये 5 एपिसोड वाली सीरीज, हर एपिसोड छू जाएगा दिल!

---विज्ञापन---

क्या ‘धुरंधर 2’ तोड़ पाएगी ‘दंगल’ का रिकॉर्ड?

आपको बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर द्वारा निर्देशित किया गया है. ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने भारतीय बाजार में 1141.51 करोड़ का कारोबार किया है, तो वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1792.11 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मूवी ‘दंगल’ को पीछे छोड़ सकती है. बता दें कि दंगल ने दुनिया भर में 2,070 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था. हालांकि, ‘धुरंधर द रिवेंज’ को ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ने में अभी काफी वक्त लग सकता है.

First published on: May 09, 2026 03:52 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola