बॉलीवुड की वो माएं, जिनके आंसुओं ने बदली फिल्मों की कहानी, 3 ने दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जिसमें मां के किरदार को बखूबी दिखाया गया है. हिंदी फिल्मों की इन माएं को आज तक नहीं भूल पाए हैं. दरअसल, जब भी फिल्मों में मां के किरदार को याद करते हैं, तो कुछ अदाकाराओं का चेहरा सबसे पहले आंखों के सामने आता है. आज हम आपको 5 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बड़े पर्दे पर मां का किरदार बड़ी शिद्दत के साथ निभाया है. हालांकि, उन अदाकाराओं में से तीन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

bollywood mom
1 / 6

विज्ञापन

रीमा लागू

रीमा लागू 2 / 6

लिस्ट में पहला नाम रीमा लागू का आता है. अभिनेत्री रीमा लागू ने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में मां का किरदार निभाया है, जिसने दर्शकों को अपना बना लिया था. रीमा ने 'हम साथ साथ हैं', 'मैने प्यार किया', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्म में मां का रोल प्ले किया है. उनके किरदार में मां की ऐसी ममता दिखाई गई थी कि लोग अपना दिल हार बैठे थे. हालांकि साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने के कारण रीमा लागू का निधन हो गया था.

विज्ञापन

राखी

राखी3 / 6

दूसरे स्थान पर राखी का नाम मौजूद है. राखी ने 'करण अर्जुन' और 'शक्ति' जैसी फिल्मों में मां का किरदार निभाया है. राखी ने मां का रोल इतने दिल से निभाया था कि लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर भावुक हो गए थे. बता दें कि राखी की उम्र 78 वर्ष की हो गई है और वो फिल्मों से दूर हो कर घर पर समय बिता रही है.

जया बच्चन

जया बच्चन4 / 6

तीसरे नंबर पर जया बच्चन का नाम काबिज है. जया बच्चन ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' से लेकर 'फिजा' जैसी फिल्मों में मां का किरदार निभाया है. जया बच्चन ने मां का रोल प्ले कर दर्शकों को इमोशनल कर दिया था. बता दें कि जया बच्चन आज भी फिल्मों में एक्टिव नजर आती हैं.

विज्ञापन

नरगिस

नरगिस5 / 6

चौथे नंबर पर नरगिस का नाम मौजूद है. बता दें कि नरगिस ने फिल्म 'मदर इंडिया' में 'राधा' का किरदार निभाया था, जिसने लोगों के दिलों में अपना कब्जा जमा लिया था. फिल्म 'मदर इंडिया' में नरगिस ने सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की मां किरदार निभाया था. हालांकि, साल 1981 में उनका निधन कैंसर के कारण हो गया था.

निरूपा रॉय

निरूपा रॉय6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 80 के दशक की मां 'निरूपा रॉय' का आता है. निरूपा ने फिल्म दीवार, मुकद्दर का सिकंदर और अमर अकबर एंथोनी जैसी बड़ी फिल्मों में मां का रोल प्ले किया है. फिल्मों में उनका किरदार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. हालांकि, 13 अक्टूबर 2004 को दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन