मां बनने के 12 दिन बाद काम पर लौटी थी ये एक्ट्रेस, नहीं हुआ पछतावा; अकेले ही की बच्चे परवरिश

TV Actress: फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी के सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ के बीच नहीं आने देते हैं. टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि वो मां बनने के 12 दिन बाद ही अपने बेटे को घर छोड़कर काम पर आ गई थीं. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें इस बात का पछतावा नहीं है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस हसीना की बात कर रहे हैं.

kanika maheshwari (7)
1 / 8

विज्ञापन

क्या है एक्ट्रेस का नाम?

क्या है एक्ट्रेस का नाम?2 / 8

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि कनिका माहेश्वरी हैं. फिलहाल एक्ट्रेस 'सहर होने को है' सीरियल में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ जीतनी दमदार रही है, उतनी ही मुश्किल उनकी पर्सनल लाइफ रही है.

विज्ञापन

इंटरव्यू में किया रिवील

इंटरव्यू में किया रिवील3 / 8

कनिका ने हाल ही में टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वो मां बनने के 12 दिन बाद ही शूट पर वापस आ गई थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी प्रेग्नेंसी प्लान नहीं थी, मैं लंदन से घूमकर जब लौटी तो मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं.

टीवी शो ने प्रेग्नेंसी में किया प्रोटेक्ट

टीवी शो ने प्रेग्नेंसी में किया प्रोटेक्ट4 / 8

एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को याद करते हुए कहा कि मेरी प्रेग्नेंसी के टाइम पर मैं 'दिया और बाती हम' शो  में काम कर रही थी. उस दौरान प्रोडक्शन वालों ने मेरा बहुत ख्याल रखा. मेरे घर में गोद भराई नहीं होती है, जैसे ही मेकर्स को इस बारे में पता चला उन्होंने मेरी रील गोद भराई कराई.

विज्ञापन

12 दिन बाद ही शूटिंग पर लौटी थीं एक्ट्रेस

12 दिन बाद ही शूटिंग पर लौटी थीं एक्ट्रेस5 / 8

कनिका भी अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी दिखाई. अपनी डिलीवरी के 12 दिन बाद ही मैं शूटिंग पर वापस लौट आई थी. 12 दिन में जहां डिलीवरी के बाद महिलाएं ठीक से चल भी नहीं पाती हैं, वहीं उस दौरान में शूटिंग करने लगी थी.

एक्ट्रेस ने कहा- 'मुझे नहीं पछतावा'

एक्ट्रेस ने कहा- 'मुझे नहीं पछतावा'6 / 8

कनिका से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अपने 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम करने के लिए पछतावा है. तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मुझे आज तक कोई पछतावा नहीं है. मैं जितना अपने बच्चे से प्यार करती हूं उतना ही अपने काम से भी करती हूं.

विज्ञापन

पति से हुआ तलाक

पति से हुआ तलाक7 / 8

बता दें एक्ट्रेस की शादी साल 2012 में अंकुर घई से हुई थी. वहीं 12 साल बाद 2024 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने अकेले ही अपने बच्चे की परवरिश की है. एक्ट्रेस ने कहा कि सिंगल मदर बनना भी एक चैलेंज होता है.

बच्चे की अकेले की परवरिश

बच्चे की अकेले की परवरिश8 / 8

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सिंगल मदर होना बहुत चैलेंजिंग है. आपको अपने बच्चे के लिए पिता और मां दोनों की जिम्मेदारियां एक-साथ निभानी होती है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अपने बच्चे को कभी भी पिता की कमी महसूस नहीं होने दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन