CBFC विवाद के बीच क्या जून में रिलीज होगी थलपति विजय की Jana Nayagan? जानें क्या है अपडेट

थलपति विजय इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी जीत दर्ज कर सबको हैरान कर दिया है. लेकिन अब इसी बीच उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ भी दोबारा चर्चा में आ गई है. विजय की जीत के बाद हर कोई अब यह उम्मीद लगा रहा है कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म जल्द ही रिलीज हो सकती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

jaan naygan

'जन नायकन' कब होगी रिलीज?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. विजय ने पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उतरे और अपनी जीत भी दर्ज करा दी है. विजय की पार्टी TVK ने 100 से ज्यादा सीटों में अपनी जीत दर्ज कराई है. विजय की इस जीत से उनके फैंस और परिवार वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसी बीच उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल, विजय की जीत के बाद दर्शक उम्मीद लगा रहे हैं कि यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘जन नायकन’ कब रिलीज होने वाली थी

रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणीकरण बोर्ड (CBFC) से मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई और बोर्ड के साथ विवाद भी खड़ा हो गया. इतना ही नहीं विजय की यह फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई, जिसके बाद तमिल सिनेमा के कई बड़े सितारों ने डिजिटल पायरेसी के खिलाफ एकजुट होकर आवाज अपनी उठाई, जिसकी वजह से फिल्म लीक में शामिल लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘जन नायकन’

हालांकि, अब उम्मीद की जा रही है कि थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 22 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. इस मूवी को रिलीज होने के बाद तमिलनाडु और प्रमुख विदेशी बाजारों में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. आपको बता दें कि थलपति विजय का जन्मदिन 22 जून को पड़ता है, जिसकी वजह से यह उम्मीद लगाई जा रही है. दरअसल, आज तक विजय की कोई भी फिल्म उनके जन्मदिन पर रिलीज नहीं हुई है. हालांकि, फिल्म मेकर्स की ओर से अभी तक मूवी से रिलीज से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ