Netflix पर आते ही छाई 2 घंटे 23 मिनट की डार्क कॉमेडी, हंसी के साथ मिलेगा सस्पेंस का तड़का!

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज हाल ही में रिलीज हुई हैं और ये आते ही छा गई हैं. आज हम एक ऐसी नई फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और आते ही इस फिल्म ने ओटीटी की दुनिया में अपनी धाक जमा ली है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं?

Netflix trending Bharathanatyam 2 Mohiniyattam
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की फिल्म

नेटफ्लिक्स की फिल्म2 / 8

नेटफ्लिक्स पर छाई इस फिल्म का नाम 'भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम' है. ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर छा गई है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की स्टारकास्ट की भी खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

हंसी के साथ-साथ सस्पेंस का तड़का

हंसी के साथ-साथ सस्पेंस का तड़का3 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग डार्क कॉमेडी फिल्म में हंसी के साथ-साथ आपको थ्रिलर और सस्पेंस भी भरपूर मिलेगा. कृष्णदास मुरली के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म गूगल ट्रेंड्स में भी छा गई है, जिसे सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 8

फिल्म की कहानी शशिधरन नायर और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. शशि श्रीकंदपुरम में अपनी सौतेली मां और भाई को बसाने जाते हैं, लेकिन उनके दिवंगत पिता के रहस्यों के कारण एक आपराधिक स्थिति में फंस जाते हैं.

विज्ञापन

अनसुलझे राज

अनसुलझे राज5 / 8

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे शशि को पता चलता है कि उनके पिता के कई रहस्य हैं, जो अनसुलझे हैं. बाद में ये रहस्य ही अपराध का रूप ले लेते हैं. अब पूरी कहानी में ये ही देखना को मिलता है कि शशि अपने पिता के इन रहस्यों से बाहर कैसे निकलता है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स6 / 8

फिल्म में भले ही एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलें, लेकिन इस दौरान ऑडियंस के चेहरे से हंसी गायब नहीं होती. वहीं फिल्म की कहानी की जान क्लाइमैक्स में ही छिपी है. इसे जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सैजू कुरुप, सूरज वेंजरामुडु, जगदीश, विनय फोर्ट, बेबी जीन और कलारंजिनी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है.

बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई8 / 8

नेटफ्लिक्स पर आने से पहले इस फिल्म को 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. 5-6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी और अपना नाम सुपरहिट की लिस्ट में शामिल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन