सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. यह एक एंटीसिपेटेड कॉमेडी ड्रामा है, जिसे जून में रिलीज करना था. लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. दरअसल, अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ अब 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का ही बोल बाला होने वाला था. लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. बता दें कि 3 जुलाई को एक और फिल्म रिलीज होने वाली है, जो ‘धमाल 4’ को कड़ी टक्कर दे सकती है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है.
‘धमाल 4’ कब होगी रिलीज?
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘राव बहादुर (Rao Bahadur)’ है. इस मूवी को महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के प्रोडक्शन कंपनी जीएमबी बैनर तले तैयार किया जा रहा है. ‘राव बहादुर’ पहले 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया है और अब यह मूवी 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. दरअसल, फिल्म के पोस्टर के साथ एक कैप्शन लिखा है, ‘याद रखना- संदेह एक दानव है’. जैसे ही इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है, सोशल मीडिया पर इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर का क्रेज काफी बढ़ गया है.
3 जुलाई को कितनी फिल्में रिलीज होंगी
हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि अजय देवगन की 3 जुलाई को अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म दर्शकों अपना बनाती है. या फिर ‘राव बहादुर’ ऑडियंस को अपना बना लेती है. इतनी ही नहीं 3 जुलाई को तेलुगु एडवेंचर थ्रिलर नागबंधम- द सीक्रेट ट्रेजर भी रिलीज होने वाली है. इन तीनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस का क्लैश देखने को मिलने वाला है.