दिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब किस दिन JLN स्टेडियम में देंगे परफॉर्मेंस

Diljit Dosanjh Concert Preponed: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने ‘ऑरा इंडिया टूर’ की कॉन्सर्ट की डेट को बदल दिया है. इस बात की जानकारी सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि अब कब यह कॉन्सर्ट होने वाला है.

Diljit dosanjh

दिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट (pic- diljitdosanjh, Instagram)

Diljit Dosanjh Concert Preponed: ‘ऑरा इंडिया टूर’ की शुरुआत से पहले ही सिंगर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. सिंगर का कॉन्सर्ट नवंबर के महीने में होने वाला था, तो वहीं अब सिंगर का यह कॉन्सर्ट अक्टूबर में ही आयोजित होने वाला है. आईए जानते हैं की कब होगा सिंगर का यह कॉन्सर्ट?

विज्ञापन

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट दिल्ली में होने वाला था, जो 1 नवंबर को होने वाला था. लेकिन अब सिंगर के कॉन्सर्ट की तारीख को बदल दिया गया है. बता दें कि दिलजीत का कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में होने वाला है. इस कॉन्सर्ट का दिलजीत के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कॉन्सर्ट की नई तारीख का ऐलान होने के बाद सिंगर के फैंस काफी खुश हो रहे हैं.

विज्ञापन

कब होगा दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट?

बुकमायशो ने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया है कि सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट ‘ऑरा इंडिया टूर’ का शो दिल्ली 30 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा. दिल्ली आपके लिए दिलजीत पाजी परफॉर्म करने वाले हैं. इतना ही नहीं अगर आप 30 अक्टूबर को कॉन्सर्ट जॉइन नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें रिफंड मांगने का ऑप्शन भी दिया जाएगा. इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लिंक शेयर किया जाएगा.

विज्ञापन

आखिर क्यों बदली दिलजीत के कॉन्सर्ट की तारीख?

आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट की तारीख को इसलिए बदला गया है. क्योंकि 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी की तारीख दिलजीत की पुराने कॉन्सर्ट की तारीख एक ही हो गई थी. दरअसल सिंगर का यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर 2026 को होने वाला था. लेकिन 1 नवंबर का दिन सिख समुदाय के लिए बेहद दर्दनाक यादों और संवेदनशीलता से जुड़ा हुआ है. यही कारण है कि सिंगर ने अपने कॉन्सर्ट की तारीख को बदल दिया है. दरअसल 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी, जिसके बाद उसी दिन सिख-विरोधी हिंसा भड़की थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ