OTT पर गदर मचाने आ रही है ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स देख बोलेंगे OMG!

आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना ज्यादा पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसमें भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म का टाइटल 'कालिदास 2' है, जो 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

Kaalidas 2
1 / 5
Kaalidas 2

Advertisment

कालिदास 2

कालिदास 22 / 5

3 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'कालिदास 2' को थिएटर्स में जमकर पसंद किया गया था. यह फिल्म साल 2019 में आई 'कालिदास' का सीक्वल है. फिल्म 'कालिदास' में एक बच्ची की गुमशुदगी की जांच को दिखाया गया था, जिसमें एक सीरियल किलिंग और गहरे रहस्यों का खेल उजागर हुआ था. दरअसल, यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो आपको आखिरी तक बांध कर रखती है. चलिए जानते हैं कि फिल्म 'कालिदास 2' कब और कहां दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

कालिदास 2 मूवी

कालिदास 2 मूवी3 / 5

आपको बता दें कि 'कालिदास 2' के साथ भरत निवास एक बार फिर संजीदा पुलिस ऑफिसर बनकर लौट आए हैं. इस मूवी में सुपरस्टार प्रकाश राज भी नजर आए हैं, जिसके कारण यह फिल्म एक अलग स्तर पर ले जाती है.

कालिदास 2 को ओटीटी पर कहां देखें

कालिदास 2 को ओटीटी पर कहां देखें4 / 5

'कालिदास 2' फिल्म को सिनेमाघरों में जमकर पसंद किया गया है. 'कालिदास 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म के मेकर्स ने कंफर्म किया है कि अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म SunNXT पर दस्तक देने वाली है. बता दें कि यह मूवी 12 मई को स्ट्रीम की जाएगी.

विज्ञापन

कालिदास 2 कहां देखें

कालिदास 2 कहां देखें5 / 5

'कालिदास 2' मूवी का निर्देशन और लेखन दोनों श्री सेंथिल ने किया है. इस मूवी में अबर्नथी, अजय कार्थी, भवानी श्री और संगीता माधवन नायर जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. आपको सस्पेंस वाली फिल्में देखना पसंद है, तो यह मूवी आपके लिए ही बनी है. आप इसे 12 मई को OTT प्लेटफॉर्म SunNXT पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन