'खून के आंसू' रोए मेकर्स, जब डूब गए सैकड़ों करोड़ रुपए, ये हैं 2026 की 6 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, देखें लिस्ट

Biggest Box Office Flops of 2026: जहां 2026 में आई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं कुछ फिल्में बड़े बजट की होने के बावजूद थिएटर पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाईं. आइए जानते हैं इस साल उन 6 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में, जिन्हें बनाकर मेकर्स खुद कंगाल हो गए.

Biggest Box Office Flops of 2026
1 / 8
Biggest Box Office Flops of 2026

Biggest Box Office Flops of 2026: जहां 2026 में आई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं कुछ फिल्में बड़े बजट की होने के बावजूद थिएटर पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाईं. आइए जानते हैं इस साल उन 6 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में, जिन्हें बनाकर मेकर्स खुद कंगाल हो गए.  

विज्ञापन

2026 की फ्लॉप फिल्में

2026 की फ्लॉप फिल्में2 / 8

साल 2026 की शुरुआत में ही कई फिल्में रिलीज हुईं. एक से एक कहानियां, तो किसी की जबरदस्त स्टार कास्ट ने लोगों को चौंका दिया. फिर भी कुछ फिल्मों ने इतना खराब प्रदर्शन किया, जिसमें वे अपना पूरा बजट भी नहीं निकाल पाईं. आइए जानते हैं उनकी पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

हैप्पी पटेल

 हैप्पी पटेल 3 / 8

‘हैप्पी पटेल’ को बहुत बड़े बजट में बनाया गया था। फिल्म में सितारों की भरमार थी, लेकिन कहानी दर्शकों को बोर कर गई. इस फिल्म का बजट 25-30 करोड़ के बीच में था. लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 6-7 करोड़ ही कमा पाए. फिल्म को काफी नुकसान पहुंचा.

द राजा साहब

द राजा साहब4 / 8

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन कमजोर कहानी और डायलॉग्स की वजह से फिल्म नहीं चली. मेकर्स ने फिल्म पर 350 करोड़ से ऊपर खर्च किए थे, लेकिन फिल्म का कुल कलेक्शन 208 करोड़ तक ही पहुंच पाया. यह 2026 की महंगी फ्लॉप में शामिल हो गई.

विज्ञापन

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह5 / 8

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर काफी उम्मीदें थीं. लेकिन स्क्रिप्ट कमजोर होने और लंबे रनटाइम की वजह से लोग बीच में ही उठकर चले गए. इसका बजट 150 करोड़ के आसपास था, लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 96.2 करोड़ की कमाई की. इसकी असफलता के पीछे धुरंधर 2 के रिलीज का भी हाथ बताया जाता है, क्योंकि यह दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुईं थी.

ओ रोमियो

ओ रोमियो6 / 8

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की इस रोमांटिक ड्रामा ‘ओ रोमियो’ पर मेकर्स ने 100 करोड़ रुपए लगाए थे. लेकिन फिल्म ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. फिल्म ने मात्र 95 करोड़ के आसपास की कमाई की, जो कि फिल्म की कुल लागत के बराबर भी नहीं थी.

विज्ञापन

इक्कीस

इक्कीस7 / 8

एक्शन थ्रिलर ‘इक्कीस’ में स्टंट्स और एक्शन सीन्स पर खूब पैसा खर्च किया गया. धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का इमोशनल एंगल लगाकर भी फिल्म को बेचने की कोशिश की गई. लेकिन कमजोर कहानी की वजह से फिल्म फ्लॉप हो गई. फिल्म का बजट 50 करोड़ का था. लेकिन वर्ल्डवाइड कुल कमाई सिर्फ 41.8 करोड़ ही हो पाई.

परसक्ति

परसक्ति 8 / 8

दक्षिण भारतीय स्टाइल की इस फिल्म में भारी भरकम VFX और बड़े सितारे लिए गए.इसके बावजूद दर्शक नहीं जुड़े. मेकर्स ने फिल्म पर 120 करोड़ का खर्चा किया. लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई सिर्फ 85 करोड़ के आसपास हो पाई और मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन