Thalapathy Vijay की 10वीं की मार्कशीट हुई वायरल, एक सबजेक्ट में निकले कमजोर; जानें कितने आए नंबर

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को जीतकर विजय थलपति सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. जल्द ही थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. वहीं इसी बीच अब विजय की 10वीं की मार्कशीट वायरल हो रही है. उनकी मार्कशीट देखकर लग रहा है कि वो 10वीं में एक एवरेज स्टूडेंट रहे थे. वहीं एक सब्जेक्ट में एक्टर के नंबर काफी कम भी देखने को मिली.

thalapathy vijay marksheet
1 / 6

विज्ञापन

मार्कशीट हो रही वायरल

मार्कशीट हो रही वायरल2 / 6

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मार्कशीट में थलपति विजय का नाम लिखा है. साथ ही इस मार्कशीट में एक्टर के सब्जेक्ट्स के नंबर्स भी साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं. मार्कशीट देखकर लग रहा है कि वो अपने टाइम के ऐवरेज छात्र थे.

विज्ञापन

इन सब्जेक्ट्स में थे ज्यादा नंबर

इन सब्जेक्ट्स में थे ज्यादा नंबर3 / 6

विजय का स्कूल वाला सफर काफी साधारण रहा है. 10वीं में एक्टर को सबसे ज्यादा नंबर साइंस और तमिल में ही मिले थे. साइंस में एक्टर को 300 में से 206 नंबर मिले थे, वहीं तमिल में 200 में से 155 नंबर थे.

किस सब्जेक्ट में थे कम नंबर

किस सब्जेक्ट में थे कम नंबर4 / 6

इसके साथ ही इंग्लिश में भी एक्टर ने अच्छे नंबर हासिल किए. मार्कशीट के अनुसार इंग्लिश में विजय के 200 में से 133 नंबर थे. इसके साथ ही सोशल साइंस में 200 में से 122 नंबर्स थे. सबसे कम नंबर विजय के गणित में थे.

विज्ञापन

टोटल नंबर

टोटल नंबर5 / 6

रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक गणित में विजय को 200 में से सिर्फ 95 नंबर ही मिले. इससे ये तो साफ है कि विजय का गणित 10वीं में एवरेज ही था. 5 सब्जेक्ट्स के नंबरों को मिलाकर विजय के 1100 में से 711 नंबर ही मिले.

कितनी है प्रतिशत नंबर?

कितनी है प्रतिशत नंबर?6 / 6

10वीं में विजय ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. हालांकि भले ही विजय पढ़ाई में ऐवरेज रहे हों लेकिन फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. आज भी साउथ में उनकी एक्टिंग की मिसाल दी जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन