जब 20 करोड़ी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया 300 करोड़ का कोहराम, OTT पर छाई 138 मिनट की मूवी, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

The Kerala Story 2 Budget and Earnings: कुछ फिल्में कम लागत में बनती जरूर हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत कहानी के दम पर अच्छी कमाई कर लेती हैं. ऐसी ही एक फिल्म सिर्फ 20 करोड़ में बनी, लेकिन 300 करोड़ की कमाई की. इसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी.

The Kerala Story budget and earnings
1 / 8
The Kerala Story budget and earnings

The Kerala Story 2 Budget and Earnings: कुछ फिल्में कम लागत में बनती जरूर हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत कहानी के दम पर अच्छी कमाई कर लेती हैं. ऐसी ही एक फिल्म सिर्फ 20 करोड़ में बनी, लेकिन 300 करोड़ की कमाई की. इसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी.  

विज्ञापन

कम लागत वाली फिल्में

 कम लागत वाली फिल्में2 / 8

कुछ फिल्में कम लागत में बनती हैं. लेकिन अपनी मजबूत कहानी और दमदार एक्टिंग के दम पर अच्छी कमाई कर ले जाती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने इतने विवादों से घिरे होने पर भी 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

द केरल स्टोरी

 द केरल स्टोरी3 / 8

'द केरला स्टोरी' फिल्म ने सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया था. साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म मात्र 15-20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. लेकिन दुनिया भर में करीब 300 करोड़ रुपये कमा गई. ये कहानी इतनी प्रभावशाली है कि देखते समय रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

क्या है फिल्म की कहानी?4 / 8

इस फिल्म में तीन लड़कियों- शालिनी, निमाह और गीतांजलि, की कहानी दिखाई गई है, जो केरल की ही हैं. शालिनी नर्स बनना चाहती है. लेकिन कॉलेज में दोस्ती के बहाने कुछ लोग उसे इस्लाम धर्म में बदलने के लिए बहकाते हैं. धीरे-धीरे ये लड़कियां प्यार के जाल में फंस जाती हैं.

विज्ञापन

धर्म परिवर्तन और ISIS का जाल

 धर्म परिवर्तन और ISIS का जाल5 / 8

इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह आतंकवादी, लोगों का धर्म परिवर्तन कर उन्हें ISIS जैसे आतंकवादी संगठन से जोड़कर जबरन काम गलत काम करवाते हैं. फिल्म के अनुसार यह असली घटनाओं पर आधारित है.

बॉक्स ऑफिस पर धमाका

 बॉक्स ऑफिस पर धमाका6 / 8

यह फिल्म 5 मई 2023 को रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन ही 8 करोड़ से ज्यादा कमाए. उत्तर भारत में तो ये फिल्म घर-घर पहुंच गई. आखिरकार फिल्म ने भारत में 240 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया और विदेशों सहित कुल 304 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

विज्ञापन

OTT पर भी धूम

OTT पर भी धूम7 / 8

फरवरी 2024 में ZEE5 पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने डिजिटल दुनिया में भी धमाल मचा दिया. घर बैठे लाखों लोग इस कहानी को देख सके. OTT पर भी ये फिल्म काफी चर्चा में रहती है. लोग इसे अभी भी बार बार देखना पसंद करते हैं.

सीक्वल ने मचाया धमाल

सीक्वल ने मचाया धमाल8 / 8

बता दें 27 फरवरी 2026 को इसका सीक्वल 'The Kerala Story 2' रिलीज हुई, जिस पर पहले वाली फिल्म की तरह विवाद जरूर हुआ, लेकिन फिल्म ने अच्छी कमाई की. इस फिल्म का बजट 28-30 करोड़ के बीच में था, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म ने 62.39 करोड़ तक की कमाई की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन