30 लाख की लागत, 36 करोड़ की कमाई! 164 मिनट की इस कल्ट क्लासिक ने हिला दी थी पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री, क्या आप पहचान पाए?

Bhojpuri Cinema Highest Grossing Movie: अगर आप भोजपुरी फिल्में देखना पसंद हैं, तो इस फिल्म को भूलकर भी ना छोड़े. इस कल्ट क्लासिक को बनाने में मात्र 30 लाख रुपए लगे थे. लेकिन इसने 36 करोड़ का अच्छा बिजनेस करके दिया. फिल्म के हीरो ने इंडस्ट्री में रिकॉर्ड तोड़ दिया था.

Bhojpuri movie sasura bada paisawala
1 / 8
Bhojpuri movie sasura bada paisawala

Bhojpuri Cinema Highest Grossing Movie: अगर आप भोजपुरी फिल्में देखना पसंद हैं, तो इस फिल्म को भूलकर भी ना छोड़े. इस कल्ट क्लासिक को बनाने में मात्र 30 लाख रुपए लगे थे. लेकिन इसने 36 करोड़ का अच्छा बिजनेस करके दिया. फिल्म के हीरो ने इंडस्ट्री में रिकॉर्ड तोड़ दिया था.  

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्में

भोजपुरी फिल्में2 / 8

क्या आपने कभी सोचा है कि मात्र 30 लाख रुपए में बनी फिल्म आपको दुगना नहीं बल्कि कई गुना ज्यादा कमाई करके दे सकती हैं? साल 2003 में एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई, जिसमें पूरे भोजपुरी सिनेमा को हिलाकर रख दिया.

विज्ञापन

कौन सी है फिल्म?

कौन सी है फिल्म?3 / 8

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' ने बंपर कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 164 मिनट की इस लंबी फिल्म पर 30 लाख रुपए खर्च हुए, लेकिन इसने 36 करोड़ की कमाई की.

कम बजट में इतनी बड़ी सफलता

कम बजट में इतनी बड़ी सफलता4 / 8

फिल्म का बजट सिर्फ 30 लाख रुपये था. उस समय भोजपुरी फिल्में छोटे बजट में बनती थीं, लेकिन इस फिल्म ने सबको चौंका दिया. मनोज तिवारी और रानी चटर्जी मुख्य भूमिका में थे. निर्देशक अजय सिन्हा की यह फिल्म अमीर ससुरा और गरीब दामाद की कहानी पर आधारित थी.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी और डायलॉग

फिल्म की कहानी और डायलॉग5 / 8

इस फिल्म के गाने, डायलॉग और कहानी सभी लोगों के दिलों को छू गए. थिएटर में फिल्म को देखने के लिए लंबी लाइनें लगती थीं. कई जगहों पर यह फिल्म 4-5 महीने तक लगातार चली. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह 65 हफ्तों तक स्क्रीन्स पर रही. भोजपुरी दर्शक इसे बार-बार देखने पहुंचे.

भोजपुरी इंडस्ट्री पर असर

भोजपुरी इंडस्ट्री पर असर6 / 8

इस फिल्म से पहले भोजपुरी सिनेमा छोटे स्तर पर था. ससुरा बड़ा पईसावाला ने साबित कर दिया कि सही कहानी, अच्छे गाने और मेहनत से कम बजट में भी बड़ी कमाई हो सकती है. मनोज तिवारी को यह फिल्म सुपरस्टार बना गई. इसके अलावा रानी चटर्जी भी चर्चा में आईं.

विज्ञापन

श्रेया घोषाल, उदित नारायण की आवाज में गाने

श्रेया घोषाल, उदित नारायण की आवाज में गाने7 / 8

इस फिल्म के गाने आज भी लोग सुनते हैं. उदित नारायण, कल्पना, प्रिया भट्टाचार्य और मनोज तिवारी की आवाज में गाने हिट हो गए. पूरे बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में यह फिल्म घर-घर पहुंची. आज भी इस फिल्म के गानों को पूरे मन से सुना जाता है.

आम कहानी से जुड़े लोग

आम कहानी से जुड़े लोग8 / 8

इस फिल्म की कहानी में सबसे ज्यादा दम था. क्योंकि जब लोगों ने फिल्म को देखा तो उन्हें फिल्म से काफी जुड़ाव महसूस किया. इस फिल्म ने साबित किया कि अच्छी पटकथा और एक्टिंग से आप कम बजट वाली फिल्म को भी चला सकते हैं. आज 20 साल बाद भी कोई फिल्म इसका रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन