1400 करोड़ में बनी, कमाई हुई 6 करोड़… ये है दुनिया की सबसे बड़ी FLOP फिल्म; क्या आपने देखी?

World Biggest Flop Movie: फिल्म इंडस्ट्री में फ्लॉप और सुपरहिट मूवीज का सिलसिला चलता ही रहता है. कभी बड़े बजट की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती हैं तो कभी कुछ कम बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं. आज हम आपको दुनिया की सबसे फ्लॉप फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. इसका बजट 1400 करोड़ था और इस फिल्म ने सिर्फ 6 करोड़ की कमाई की.

desert warrior flop film
1 / 7

विज्ञापन

बजट का 1 प्रतिशत भी नहीं कमा पाई फिल्म

बजट का 1 प्रतिशत भी नहीं कमा पाई फिल्म2 / 7

ये फ्लॉप फिल्म सऊदी अरब की है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अपने बजट का 1 प्रतिशत भी कमा पाई. मेकर्स ने इस फिल्म में हॉलीवुड के सितारों को भी कास्ट किया, लेकिन ये फिल्म रिलीज होते ही औंधे मुंह आकर बॉक्स ऑफिस पर गिर पड़ी.

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?3 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं इसका नाम 'डेजर्ट वॉरियर' है. हाल ही में 23 अप्रैल 2026 को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. वहीं मेकर्स ने इस फिल्म पर पानी की तरह पैसे बहाए और टीम को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी गई.

कितना है बजट?

कितना है बजट?4 / 7

साल 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट एमबीसी स्टूडियो ने की थी. उसके बाद लंबे समय तक फिल्म पर काम चला और इस फिल्म पर 1400 करोड़ रुपये खर्च हो गए. तब कहीं जाकर 23 अप्रैल 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

विज्ञापन

फिल्म ने कितनी की कमाई?

फिल्म ने कितनी की कमाई?5 / 7

बड़े बजट की फिल्म होने के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 6.65 करोड़ की कमाई की. आंकड़ों के हिसाब से साफ देखा जा सकता है कि 1400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हो गया.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

इस फ्लॉप फिल्म में एक से बढ़कर एक बड़े सितारे नजर आए थे. इनमें एंथनी मैकी, आयशा हार्ट, बेन किंग्सले, शार्ल्टो कॉपले और सगी बुआ जिला जैसे सितारे शामिल हैं जो साऊदी अरब के टॉप सितारों की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन इसके बाद भी ये सितारे फिल्म की नैया पार नहीं लगा सके.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी7 / 7

वहीं अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए ये मूवी दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हो गई है. फिल्म में राजकुमारी हिंद की कहानी को दिखाया गया है, जो क्रूर शासक से बचकर भागती है और डाकूओं की मदद से क्रूर शासक के खिलाफ लड़ती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन