सिंगिंग और फिल्मों के बाद अब पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे Diljit Dosanjh? वायरल फोटो से बढ़ी हलचल

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसकी वजह उनका Aura Tour और कॉन्टर्स है. दरअसल, दिलजीत के शो में खालिस्तानी झंड़ों को दिखाया गया था, जिसके बाद से ही वह चर्चा में आ गए थे. लेकिन इस बार सिंगर एक्स पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं.

Diljit dosanjh

दिलजीत दोसांझ और भगवंत मान

बॉलीवुड एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सोशल मीडिया पर कई कारणों से जमकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. सिंगर इन दिनों अपने Aura Tour में काफी बिजी चल रहे है. दिलजीत के इस टूर की चर्चा दुनियाभर में हो रही है. हालांकि, कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में दिलजीत पंजाब पॉलिटिक्स का नया चेहरा होंगे. दरअसल, सिंगर की पॉपुलैरिटी देश ही नहीं दुनियाभर में भी काफी ज्यादा है.

विज्ञापन

आज की जनरेशन काफी पसंद करती है और सिंगर भी समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी का साथ रखते हुए नजर आते हैं. यही कारण है कि इन दिनों उनके पंजाब पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर खबरें काफी तेज हो गई है. लेकिन सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और साफ किया है कि उन्हें अभी राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है.

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि सिंगर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पंजाबी न्यूज पेपर की खबर को शेयर किया है. दरअसल, इस अखबार में सवाल पूछा गया था कि क्या सिंगर दिलजीत दोसांझ को पंजाब का नया राजनीति चेहरा बन सकते हैं? इस पर लोगों ने जमकर अपनी राय दी है. दरअसल, लोगों ने रिएक्शन देते हुए बताया की दिलजीत पंजाब की बदलाव ला सकते हैं. लेकिन सिंगर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए साफ जवाब दिया है. फोटो शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा,  ‘कदे वी नहीं’ (कभी भी नहीं). सिंगर ने आगे लिखा की मेरा काम लोगों को एंटरटेन करना है, मैं अपने काम से बहुत खुश हूं… आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल पुराने इस शो का हर एपिसोड हंसा-हंसाकर कर देगा लोटपोट, IMDb पर मिली 9 रेटिंग

पंजाब की हालत पर चिंता जताई

दरअसल, सोशल मीडिया की इस पोस्ट में पंजाब के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई गई है. इस पोस्ट में साफ लिखा गया है कि राज्य इस समय कई कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है. इतना ही नहीं यहां आपसी भाईचारा कमजोर होता जा रहा है. पोस्ट के आखिर में इशारा किया गया है कि दिलजीत दोसांझ ही एक मात्र शख्स हैं जो पंजाब की इन उम्मीदों को पूरा कर सकते हैं. हालांकि, दिलजीत दोसांझ ने साफ कर दिया है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ