35 साल पहले TV पर छाया 13 एपिसोड का ये मास्टरपीस, ‘मुल्ला’ की कहानी आज भी फेवरेट

टेलीविजन पर कई ऐसे शो प्रसारित हुए हैं, जो अपनी कहानी के कारण लोगों के दिलों पर कब्जा जमाया है. इसके साथ उनके किरदार भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. आज हम आपको 35 साल पुराने एक TV शो के बारे में बताएगें, जिसे आईएमडीबी पर 8.9 की जबरदस्त रेटिंग भी मिली है.

mulla

'मुल्ला नसरुद्दीन'

विज्ञापन

90s के दौर में भारतीय टेलीविजन केवल पर ज्यादा मनोरंजन का साधन मौजूद नहीं था. लेकिन उस दौर में टेलीविजन पर साहित्य, संस्कृति और सामाजिक विसंगतियों को बड़े ही संजीदगी से साथ पेश किया जाता था. आज के दौर के टीवी धारावाहिकों और ओटीटी शोज के बीच जब हम 90 के दशक के दौर को याद करते हैं, तो एक ऐसे शो का नाम सामने आता हैं, जिसे 35 साल पहले टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था. इस शो ने अपनी सादगी से हर भारतीय के घर में दस्तक दी थी. इतनी ही नहीं इस शो ने लोगों के दिलों पर राज भी किया था.

यह भी पढ़ें: OTT पर गदर मचाने आ रही है ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स देख बोलेंगे OMG!

विज्ञापन

‘मुल्ला नसरुद्दीन’ कब हुआ था प्रसारित

हम जिस शो की बात कर रहे हैं, उसे साल 1990 में प्रसारित किया गया था. इस शो का नाम ‘मुल्ला नसरुद्दीन’ है. इस शो के किरदार लोगों को काफी पसंद आए थे. बता दें कि इस शो में कोई काल्पनिक रचना नहीं है. दरअसल, इसकी कहानियां चीन से लेकर तुर्की तक की लोक कथाओं में बसी हुई है. यह शो को साल 1990 में दूरदर्शन पर शुरू किया गया था. ‘मुल्ला नसरुद्दीन’ शो ने कॉमेडी की परिभाषा ही पूरी तरीके से बदल दी थी. दूरदर्शन के इस शो को IMDb पर 8.9 की रेटिंग मिली थी.

‘मुल्ला नसरुद्दीन’ का किरदार किसने निभाया था?

आपको बता दें कि ‘मुल्ला नसरुद्दीन’ शो में रघुबीर यादव ने अपने अभिनय से ऐसी जान फूंकी थी कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. आज की जनरेशन उन्हें ‘पंचायत’ सीरीज के ‘प्रधान जी’ के रूप में जानती है. लेकिन ‘मुल्ला नसरुद्दीन’ शो में उनके अभिनय को देखकर  हर कोई मुरीद हो गया था. इस टीवी शो में रघुबीर यादव ने अपनी एक्टिंग से एक अलग ही पहचान दिलाई थी. आपको बता दें कि 35 साल पुराने शो में सिर्फ मुल्ला नसरुद्दीन का किरदार ही नहीं बल्कि तकनीकी टीम का भी काफी बड़ा योगदान रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ