Prime Video पर आते ही दूसरे नंबर पर छाई 2 घंटे 37 मिनट की ये फिल्म, कईं शोज की उड़ा दी नींद!

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर हाल ही में कुछ फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं जिन्होंने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. आज हम एक ऐसी नई फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में रिलीज हुई है और ये दूसरे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

prime video trending movie love insurance kompany
1 / 8

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 8

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'लव इंश्योरेंस कंपनी' है. साउथ स्टार प्रदीप रंगनाथन की इस फिल्म में आपको रोमांटिक कॉमेडी के साथ-साथ साइंस फिक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म को ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन3 / 8

मेकर्स ने इस फिल्म को 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. 90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 58 करोड़ की कमाई की.

प्राइम वीडियो पर आते ही छाई फिल्म

प्राइम वीडियो पर आते ही छाई फिल्म4 / 8

वहीं फिल्म को हाल ही में 6 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया. प्राइम वीडियो पर दस्तक देते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के काफी चर्चे हो रहे हैं और इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी5 / 8

इस फिल्म की कहानी एक डेटिंग ऐप 'लव इंश्योरेंस कंपनी' के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके जरिए ही धीमा और वासी की मुलाकात होती है और दोनों की लाइफ बदल जाती है. जहां वासी एक टेक्निकल इंसान होते हैं तो वहीं दूसरी ओर धीमा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होती है.

फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न्स6 / 8

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों के बीच LIK ऐप आ जाता है. ये ऐप ही दोनों के रिश्तों में दरार डालता है. वहीं क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखना होगा.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे7 / 8

इस फिल्म ने प्राइम वीडियो की बड़ी-बड़ी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें फ्रॉम, सपने वर्सेस एवरीवन, मटका किंग, द बॉयज, लुक्खे और सिटाडेल जैसी सीरीज शामिल हैं. इन सभी से LIK मूवी आगे है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट8 / 8

वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो प्रदीप रंगनाथन के साथ-साथ फिल्म में एसजे सूर्या और कृति शेट्टी भी लीड रोल में हैं. विग्नेश शिवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन