Raja Shivaji Box Office Collection Day 8: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, 8वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना ली है. यह फिल्म दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 8वें दिन कितने का कलेक्शन किया है.

Raja shivaji

Raja shivaji ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर बवाल काट रही है. इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे है. यह फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. रितेश की इस फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को दो भाषाओं में बनाया गया है. हिंदी और मराठी. फिल्म में पहले दिन शानदार कमाई की थी. इस मूवी ने पहले दिन 11.35 करोड़ छापे थे. बता दें कि फिल्म ने हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ कमाए थे, तो वहीं मराठी भाषा में 8 करोड़ रुपये छाप डाले थे. फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं. ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 8वें दिन कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: Mystery से लेकर Thriller तक, ZEE5 पर देखें ये 5 हाई रेटेड फिल्में-सीरीज, कहानी ऐसी की सीट छोड़ना होगा मुश्किल

विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ कब रिलीज हुई थी?

‘राजा शिवाजी’ फिल्म में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ कई बड़े कलाकार नजर आए हैं. इस मूवी में सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरीदा खान, विद्या बालन और भाग्यश्री नजर आईं है. आपको बता दें कि फिल्म राजा शिवाजी का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने किया है. इतना ही नहीं फिल्म को जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने अपनी कंपनी ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ और जियो स्टूडियो के साथ मिलकर किया है.

‘राजा शिवाजी’ ने 8वें दिने कितने का किया कलेक्शन

राजा शिवाजी ने 8वें दिन 1.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जिसमें से फिल्म ने हिंदी में 41 लाख और मराठी में 1.47 करोड़ रुपये कमाए है. बता दें कि फिल्म देखने के बाद हर कोई रितेश देशमुख की जमकर तारीफ कर रहा है. रितेश देशमुख ने हाल ही में खुलासा किया है कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) में काम करने के लिए किसी एक्टर ने कोई भी फीस नहीं ली थी. राजा शिवाजी ने अबतक 54.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ