Live Updates
Entertainment News LIVE: संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखरी सवाल’ की रिलीज डेट आई सामने!
संजय दत्त की फिल्म 'आखरी सवाल' की सिर्फ पहली झलक ही सामने आई थी कि उसने खलबली मचा दी, जिसमें आजादी से पहले के दौर की अनकही सच्चाइयों को पहली बार दिखाया गया है. ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है. नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने इसका निर्देशन किया है और इस फिल्म की रिलीज डेट 15 मई 2026 तय की गई है.
Entertainment News LIVE: इंडियन सिनेमा का वो इकलौता एक्टर, जिसने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
आज आपको इंडियन सिनेमा के एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में अवॉर्ड जीता था और ऐसा करने वाले वो इकलौते अभिनेता रहे हैं. ये कारनामा उन्होंने नेशनल नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर कर दिखाया था. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: क्या 'धुरंधर 2' पार कर पाएगी 1300 करोड़ का आंकड़ा?
धुरंधर 2: द रिवेंज ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है. आदित्य धर की बेहतरीन डायरेक्शन और रणवीर सिंह की मजेदार एक्टिंग ने दर्शकों दिल जीत लिया. अब फिल्म को हफ्ताभर हो गया. आइए जानते हैं कि क्या फिल्म 1300 करोड़ का अपना पुराना टार्गेंट पार कर पाएगी या नहीं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ईरान की वो 5 फिल्में...जिसे देखने के बाद भूल जाएंगे हॉलीवुड-बॉलीवुड
ईरान में अभी जंग का माहौल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईरान सिर्फ अपने जज्बे के लिए ही नहीं बल्कि अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. इसकी 2 फिल्मों ने तो ऑस्कर अवॉर्ड तक अपने नाम किया है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 11,30,00,00,000 संपत्ति की मालकिन हैं इस साउथ सुपरस्टार की बीवी
साउथ सुपरस्टार खुद में इतने अमीर और लोगों के चहीते होते हैं. लेकिन इस सुपरस्टार की बीवी ने तो अपने पति को ही कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. वे 11,30,00,00,000 संपत्ति मालकिन हैं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: हर्ष लिंबाचिया ने अपने दोनों बेटों के साथ शेयर की तस्वीरें
भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं. इसमें वो अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'मेरे दो अनमोल रतन'. बाप-बेटों की जोड़ी बड़ी प्यारी लग रही है.
Entertainment News LIVE: Daicot फिल्म का नये गाने का Promo आउट
Daicot फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन इससे पहले फिल्म के नए गाने का प्रोमो रिलीज हो गया है. इस गाने में पवन सिंह और ज्योनिता गांधी की आवाज मिलेगी, जिस पर आप खूब ठुमके लगाने वाले हैं.
Entertainment News LIVE: नुपुर-स्टेबिन के हनीमून ट्रिप पर दिखीं बहन कृति सेनन
नुपुर-स्टेबिन शादी के बाद अपने हनीमून ट्रिप पर ‘अरोरा बोरियालिस’ देखने के लिए गए. पहले लोगों को लगा कि यह नुपुर और स्टेबिन की पर्सनल ट्रिप है, लेकिन अब बहन कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन नुपुर के साथ तस्वीरें साझा की हैं, जहां पर दोनों बहनें साथ में ‘अरोरा बोरियालिस’ का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं.
Entertainment News LIVE: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' से कितनी आगे है रणवीर की 'धुरंधर 2'?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 लगातार थिएटर की सक्रीन पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. लेकिन इस बीच लोग पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के बारे में मानो जैसे भूल ही गए. आज हम दोनों फिल्मों की कमाई जानेंगे. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी कलाकार भी धुरंधर में थे शामिल
धुरंधर 2 फिल्म रणवीर सिंह के साथ स्पाई के रोल में नजर आने वाले मुस्तफा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग में कई पाकिस्तानी कलाकार भी थे, जिन्होंने भाषा को समझने में उनकी मदद की.
Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छाई Project Hail Mary, मिली 8.5 IMDb रेटिंग
इस समय हॉलीवुड में बेहतरीन हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई है, जिसने अपनी साइंस-फिक्शन से जुड़ी कहानी से लोगों का दिल जीत लिया है. फिल्म देखकर दर्शक हैरान हैं और यह लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: कॉमेडियन समय रैना ने अपने फैन को दिया सरप्राइज, खुद मिलने के लिए पहुंचे घर
कॉमेडियन समय रैना अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फैन को एक बेहतरीन सरप्राइज दिया है. वे अपने फैन से मिलने के लिए सीधे उनके घर पहुंचे और उसके साथ टाइम स्पेंड किया.
Entertainment News LIVE: भरी महफ़िल में अक्षय कुमार ने Rajpal Yadav को किया बेइज्जत?
कुछ दिन पहले भूत बंगला के एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार और राजपाल यादव के बीच ऐसा वाक्या हो गया, जिसकी वायरल वीडियो देखकर राजपाल के फैंल को बुरा लगा. लोगों ने कहा कि यह उनकी बेजज्ती थी. अब खुद एक्टर ने इस पर सफाई दी है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: कौन हैं Ananya Birla? पहले फिल्मी दुनिया, अब क्रिकेट में आजमाएगी अपना हुनर
इंटरनेट पर बिरला खानदान की बेटी अनन्या बिरला काफी सुर्खियों में हैं. वे मशहूर बिजनेसवुमन और कलाकार हैं. लेकिन इस बार उनका नाम विराट कोहली की टीम RCB से जुड़ रहा है. अब अनन्या फिल्म इंडस्ट्री के अलावा क्रिकेट में भी एक्टिवली नजर आएंगीं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: श्रद्धा कपूर ने पैप्स संग मराठी में की बात, वीडियो वायरल
श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रद्धा पैप्स से मराठी में बात कर रही हैं. फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी श्रद्धा के इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है.
Entertainment News LIVE: संजय दत्त ने आंध्र प्रदेश के CM से की मुलाकात
संजय दत्त ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है. संजय दत्त ने सीएम के साथ फोटोज भी क्लिक कराई और सोशल मीडिया पर भी फोटोज को शेयर किया. साथ ही संजय दत्त ने कैप्शन लिखते हुए कहा, 'चंद्रबाबू नायडू गारू आपसे मिलकर हमेशा ही बहुत खुशी होती है. हार्दिक स्वागत के लिए धन्यवाद.'
Entertainment News LIVE: इस मूलांक के कदम चूमती है सफलता, लेकिन लव लाइफ में होती है फूटी किस्मत
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोगों की किस्मत करियर के मामले में तो बड़ी अच्छी होती है, लेकिन प्यार के मामले में उनको निराशा झेलनी पड़ सकती है. इससे पीड़ित बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर भी हैं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर आते ही छाई RomCom फिल्म, जिसमें दिखा ओल्ड एज रोमांस
ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुई एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है. इसमें अधेड़ उम्र का एक्टर खुद से 10 साल छोटी हीरोइन के प्यार में होता है. चलिए बताते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: मोनालिसा के आरोपों पर सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी
मोनालिसा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. वहीं अब सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. डायरेक्टर ने कहा कि मोनालिसा को भड़काया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा फिर से चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने इस बार रोते हुए फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. फैंस न्याय की मांग कर रहे हैं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' के 'फिर से' का वीडियो हुआ रिलीज
'धुरंधर 2' का 'फिर से' गाने का वीडियो रिलीज हुआ है. इस गाने ने फिल्म में भी ऑडियंस की आंखें नम कर दी थी. वहीं अब इसका वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है. रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है.
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' को चटाई धूल
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' को पछाड़ दिया है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 6 दिनों में 937.49 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने लाइफटाइम 915 करोड़ का ही कलेक्शन किया. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: ये है भारत का सबसे ज्यादा 1000 करोड़ी फिल्में देने वाला हीरो
हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स हैं, जो 1000 करोड़ी फिल्में दे चुके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा 1000 करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड किसके नाम है? आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 से पहले रॉ एजेंट बनकर जासूसी कर चुके 'जमाली'
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' की काफी तारीफ हो रही है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. फिल्म की कहानी के साथ ही इसके छोटे-बड़े किरदारों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसी में से एक जमील जमाली का रोल भी है, जिसने फिल्म के क्लाइमैक्स में दर्शकों के होश ही उड़ा दिए. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: शबाना आजमी को फारूक शेख की आई याद
शबाना आजमी ने अपने अजीज दोस्ता और दिवंगत एक्टर फारूक शेख की 78वीं जयंती पर उन्हें याद किया है. शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: पार्वती थिरुवोथु अब ऋतिक रोशन की “स्टॉर्म” में आएंगी नजर
नेशनल अवॉर्ड विनर पार्वती थिरुवोथु के नेतृत्व में “स्टॉर्म” एक फीमेल-फॉरवर्ड सोशल थ्रिलर बनकर उभर रही हैं. “स्टॉर्म” के साथ ऋतिक रोशन पहली बार स्ट्रीमिंग दुनिया में प्रोड्यूसर के तौर पर कदम रख रहे हैं.
Entertainment News LIVE: Badshah की खामोशी ने खड़े किए बड़े सवाल
रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रैपर की निजी जिंदगी की बातें हो रही हैं. इस बीच लोगों के मन में भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: पूनम ढिल्लों ने पुरानी फोटोज कीं शेयर
पूनम ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम पर पुरानी फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और राजीव कपूर को भी याद किया. वहीं इस फोटो में अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फैंस भी इस फोटो को काफी पसंद आ रहे हैं.
Entertainment News LIVE: 'हैवान' में अक्षय कुमार को कैसे मिला रोल?
'हैवान' में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं. प्रियदर्शन ने कहा कि जब हम 'भूत बंगला' की शूटिंग कर रहे थे, तब इस टॉपिक पर बात हुई थी और अक्षय कुमार ने रोल मांग लिया. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार ने उम्र के अंतर वाले रोमांस पर किया रिएक्ट
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर फिल्म में वामिका गब्बी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं अब एक्टर ने उम्र के अंतर वाले रोमांस सीन्स पर बात करते हुए कहा है कि तो क्या हुआ, हॉलीवुड में भी ऐसा ही होता है. कभी-कभी ये स्क्रिप्ट की मांग होती है.
Entertainment News LIVE: हीरो या राक्षस...कौन था Kaattaan? OTT पर कब और कहां देखें 10 एपिसोड की ये सीरीज
ओटीटी पर एक ऐसी एक्शन थ्रिलर सीरीज चर्चा में आई है, जिसमें विजय सेतुपति का अभी तक का मजेदार और खतरनाक अवतार देखने के लिए मिल रहा है. ये 10 एपिसोड की सीरीज है, जिसें कटा हुआ सिर और चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए मिलती है. चलिए बताते हैं इसे कब और कहां देख सकते हैं.
Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के चौधरी असलम जीते हैं लग्जरी लाइफ
फिल्म 'धुरंधर 2' में चौधरी असलम यानी बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों खूब चर्चा में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चौधरी असलम के चर्चे हो रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजय दत्त असल जिंदगी भी बेहद लैविस तरीके से जीते हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' में नजर आने वाले ऑटो ड्राइवर ने अभी तक नहीं देखी फिल्म
'धुरंधर 2' में नजर आने वाले ऑटो ड्राइवर ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है. हाल ही में ऑटो ड्राइवर ने खुलासा किया है कि फिल्म का टिकट काफी महंगा है, इसलिए वो फिल्म नहीं देख पाए हैं. सोशल मीडिया पर ड्राइवर का बयान काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'मातृभूमि' के नए गाने 'चांद देख लेना' को लेकर जाने हिमेश रेशमिया ने क्या कहा?
सलमान खान फिल्म्स ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का गाना 'चांद देख लेना' रिलीज किया है. इसे लेकर हिमेश रेशमिया ने रिएक्शन दिया और कहा, 'इस गाने के साथ हमारा मकसद दो प्रेमियों के बीच की दूरी के दर्द को पकड़ना था। समीर अनजान के लिरिक्स उस दर्द को जिंदा कर देते हैं, जबकि धुन को काफी 'मासी' (massy) और एडिक्टिव रखा गया है. इस धुन को बनाने में घंटों की मेहनत और लगन लगी है. मैंने पहले भी सलमान खान के लिए गाने बनाए हैं, लेकिन इसमें एक अलग तरह की यूनिकनेस है, जो हर सुनने वाले के दिल को गहराई से छू लेगी'.
Entertainment News LIVE: फराह खान ने सुनीता कपूर को बर्थडे किया विश
सोनम कपूर की मम्मी सुनीता कपूर आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं फराह खान ने सुनीता कपूर को बर्थडे विश किया है. सोशल मीडिया पर भी फराह खान की पोस्ट काफी वायरल हो रही है.
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो ने ‘मां का सम’ की रिलीज का किया ऐलान
प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'मां का सम' के काफी चर्चे हो रहे हैं. ऐसे में अब इसकी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. ये सीरीज 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी.
Entertainment News LIVE: टीवी की फेवरेट बहू, जिसने फुटपाथ पर ब्यूटी प्रोडक्ट बेच किया गुजारा
अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर इंसान कड़ी मेहनत करता है. सफलता की सीढ़ी किसी के लिए भी आसान नहीं होती है. आज हम आपको टीवी की उस पॉपुलर बहू के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फुटपाथ पर ब्यूटी प्रोडक्ट बेचकर अपना गुजारा किया था. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: कौन हैं Dhurandhar 2 के शिरानी बलोच? जिसने बढ़ाया था फिल्म का सस्पेंस
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री के लिए तैयार है. ना केवल इसकी कहानी बल्कि लोगों को फिल्म के छोटे बड़े किरदार काफी पसंद आए. ऐसे में एक किरदार शिरानी बलोच का रहा, जिसने कहानी में नया ट्विस्ट और जबरदस्त सस्पेंस क्रिएट किया. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: कृतिका मलिक ने रिवील किया बेबी का फेस, चार भाईयों की बहन बनी तूबा
अरमार मलिक की दूसरी वाइफ कृतिका मलिक ने पायल और अरमान के चौथे बच्चे का फेस रिवील कर दिया है. पायल और अरमान इस बार बेटे के पेरेंट्स बने हैं. इसकी जानकारी खुद कृतिका ने दी है. बता दें कि अरमान की एक बेटी भी है, जिसका नाम तूबा है. तूबा अब चार भाईयों की इकलौती बहन बन गई है.
Entertainment News LIVE: 30 साल की एक्ट्रेस Harshil Kalia की एक्सीडेंट में मौत
राजस्थानी मॉडल-एक्ट्रेस हर्षिल कालिया का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है. इस घटना ने हर किसी को परेशान कर दिया है. सभी हर्षिल की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'वाराणसी' के सेट की तस्वीरें, राजामौली ने प्रियंका-महेश बाबू के लिए बसाया पूरा शहर
एस एस राजामौली इन दिनों फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका बजट करीब 1400 करोड़ है. ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की इस फिल्म के सेट की इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई हैं. देखिए फोटोज...
Entertainment News LIVE: ग्लैमर त्याग संन्यासी बन गए स्टार्स
ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध हर किसी को अपनी ओर खींचती है. ये एक ऐसी दुनिया है, जहां अगर कोई एक बार चला जाता है, तो उसके लिए वापस आना मुश्किल होता है. सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम तो रखा, लेकिन फिर मोहमाया को त्याग दिया. आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Rajinikanth से लेकर Thalapathy Vijay तक… ये हैं तमिल सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई वाले स्टार्स
बॉलीवुड से लेकर साउथ और तमिल सिनेमा तक के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो बेहद कमाल की और शानदार कमाई करते हैं. आज हम आपको साल 2026 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: क्या कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा
मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है. अनुराग के शरीर का एक हिस्सा काम नहीं कर पा रहा है और वो बिल्कुल सुन्न पड़ गया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: चौथी बार पेरेंट्स बने अरमान और पायल मलिक
मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक अपने चौथे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं. बता दें कि ये अरमान की कुल मिलाकर पांचवीं संतान है.
Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 अब निकली 1000 करोड़ी बनने की राह पर, 6वें दिन भी तोड़ डाला ये रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज को आज 7वां दिन है, लेकिन फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन भी रिकॉर्ड तोड़ा है और कमाल की कमाई की है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ा है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'द साबरमती रिपोर्ट' के सीक्वल का ऐलान, The Terror Report का टीजर रिलीज
एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के सीक्वल का ऐलान कर दिया है. 'द साबरमती रिपोर्ट' के सीक्वल का नाम 'द टेरर रिपोर्ट' है. इंस्टाग्राम पर 'द टेरर रिपोर्ट' का एक टीजर रिलीज किया गया है, जिसकी शुरुआत में 'द साबरमती रिपोर्ट' के कुछ सीन दिखाए गए हैं. 'द टेरर रिपोर्ट' का टीजर आने के बाद फैंस भी खुश हो गए हैं.
https://www.instagram.com/reels/DWRFTP2Ctwr/
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' फेम फरहाना भट्ट का वीडियो वायरल
'बिग बॉस 19' फेम फरहाना भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे वो पैप्स को पोज देते हुए नजर आ रही है. 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट को फैंस का काफी सपोर्ट मिला था. हालांकि, वो इस शो की विनर नहीं बन पाई थी.
Entertainment News LIVE: क्या Aamir Khan ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से कर ली सगाई?
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के लिए दो बेहद किमती और रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनाई है, जिसके बाद से यह अफवाह उड़ने लगी कि क्या मिस्टर प्रफेक्निस्ट ने गर्लफ्रंड संग सगाई कर ली है. चलिए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘Dhurandhar 2’, कमाए महज इतने करोड़
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिनों का समय हो चुका है. हालांकि, फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने छठे दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'द नाइट मैनेजर' से लेकर ‘खुफिया’ तक, किताबों से शुरू हुई इन स्पाई थ्रिलर्स की कहानी
आप भी थ्रिलर फिल्मे और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. दरअसल, इन फिल्मों और सीरीज को किताबों से बड़े पर्दे पर उतारा गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: फरीदा जलाल को चलने हुई तकलीफ, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फरीदा जलाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें चलने में काफी दिक्कत हो रही है. हालांकि, फरीदा जी ने पैप्स को पोज भी दिया है और हाथ भी जोड़े हैं. देखें वीडियो.
Entertainment News LIVE: क्या Dhurandhar 2 के इस सीन में R. Madhavan से हुई बड़ी चूक?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अब विवादों में आ गई है. फिल्म के एक सीन को लेकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिस पर अब आर माधवन ने रिएक्शन दिया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: दिमाग के पुर्जे खोल देगी 2 घंटे 41 मिनट की ये Spy Thriller फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप स्पाई-थ्रिलर फिल्में खोज रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर गदर मचा रही है. इस मूवी में आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Netflix पर छाई 3 ऑस्कर जीत चुकी ये Horror फिल्म
आपको ओटीटी पर हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसने इस साल तीन ऑस्कर अपने नाम किया है. इस मूवी को दर्शक और फिल्म क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिला है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: हनीमून पर पति संग कोजी हुईं Nupur Sanon, शेयर की रोमांटिक फोटोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने अपने पति स्टेबिन बेन के साथ हनीमून की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. देखें फोटोज
Entertainment News LIVE: ‘जेठालाल’ से लेकर ‘बबीता’ तक, कितने पढ़े-लिखे हैं ‘तारक मेहता' के ये कलाकार
'तारक मेहता उल्टा चश्मा' के हर एक्टर की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. इस टीवी सीरियल को देश भर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस बार टीआरपी में भी इस शो ने टॉप 5 में वापसी कर ली है. आज हम आपको शो के उन कलाकारों के बारे में बताएंगे, जो एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई में भी काफी नाम कमा चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: क्या चौथी बार सेंचुरी मारेगी Dhurandhar 2 या अब हो जाएगा खेल खत्म?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है और ये ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म की 6वें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: बर्थडे पर इमरान हाशमी ने वीडियो कॉल के जरिए अपने फैंस से की मुलाकात, देखें वीडियो
बॉलीवुड के सुपरस्टार इमरान हाशमी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस इमरान हाशमी के घर के बाहर बर्थडे विश करने के भीड़ लगाए हुए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि इमरान हाशमी ने वीडियो कॉल के जरिए अपने फैंस से मुलाकात की है. देखें वीडियो.
Entertainment News LIVE: नेपाली ब्यूटी का ये कैसा हाल? VIDEO
नेपाली ब्यूटी कही जाने वाली मनीषा कोइराला का हालिया लुक लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर गया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक की खूब चर्चा हो रही है. देखें वीडियो
Entertainment News LIVE: ‘तारक मेहता' का ये एक्टर 'धुरंधर 2' के हमजा पर पड़ा भारी
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में 'तारक मेहता उल्टा चश्मा' के एक्टर का कमाल देखने को मिला है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर जमकर इस कलाकार की तारीफ हो रही है. कई लोग यह भी कह रहे हैं कि एक्टर रणवीर सिंह पर भारी पड़ा है. चलिए जानते हैं इस कलाकार के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: कौन हैं Isha Rikhi? जिनके साथ हो रही Badshah की शादी की चर्चा
पॉपुलर रैपर बादशाह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं और उनके साथ ईशा रिखी भी सुर्खियों में आ गई हैं. चर्चा हो रही है कि दोनों ने शादी कर ली है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ईशा रिखी? देखें फोटोज
Entertainment News LIVE: ‘Kantara’ विवाद पर झुके रणवीर सिंह, मिमिक्री पर बिना शर्त मांगेंगे माफी!
साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा 2' के मिमिक्री विवाद में रणवीर सिंह को कर्नाटक हाई कोर्ट ने फटकार लगाई थी. वही अब अभिनेता रणवीर सिंह 10 अप्रैल 2026 को कर्नाटक हाई कोर्ट में एक हलफनामा देने वाले हैं, जिसमें वह बिना शर्त माफी मांगेंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: चेक बाउंस मामलों में गिरफ्तार हुए अभिनेता-निर्देशक सोबी जॉर्ज, संपत्ति भी हुई जब्त
चेक बाउंस मामलों में अभिनेता-निर्देशक सोबी जॉर्ज बुरी तरह से फंस गए हैं. अभिनेता-निर्देशक सोबी जॉर्ज को पुलिस ने अरेस्ट किया है. केरल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 24 मार्च को सोबी को अरेस्ट कर लिया गया है.
Entertainment News LIVE: कौन हैं परी पंधेर? जो ‘धुरंधर 2’ में बनी रणवीर सिंह की बहन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. फिल्म का हर एक किरदार दर्शकों का दिल जीत रहा है. इस बीच अब परी पंधेर की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर परी पंधेर कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 54 साल की उम्र में दूल्हा बने अरमान कोहली, गुपचुप रचाई शादी?
90s में 'जानी दुश्मन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अरमान कोहली को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है. उन्हें लेकर चर्चा जोरों पर है कि एक्टर ने 54 साल की उम्र में सीक्रेट तरीके से शादी कर ली है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 43 साल का वो डायरेक्टर, जो बन चुका है बॉक्स ऑफिस का बाप
हिंदी सिनेमा में कई ऐसे डायरेक्टर्स हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही डायरेक्टर के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर यहां किसकी चर्चा हो रही है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: व्हाइट आउटफिट में नजर आईं मलाइका, वीडियो
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. इस लुक में मलाइका कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही उन्होंने अपना नया हेयरस्टाइल भी फ्लॉन्ट किया है. इसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: रोंगटे खड़े कर देगी ये 2 घंटे 15 मिनट की एक्शन-क्राइम फिल्म
धुरंधर 2 आने के बाद गैंगस्टर और आतंकवाद से जुड़ी फिल्में एक बार फिर से मार्केट में छा गई हैं. ऐसी ही एक फिल्म है, जिसमें 1993 बम ब्लास्ट का वो क्रूर चेहरा दिखा, जिसे देखकर हर किसी का मन दहल गया. इस फिल्म में गैंगस्टरों के बीच की लड़ाई दिखाई गई है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसने लगातार दी 5 फ्लॉप फिल्में, पहचाना?
हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर इमरान हाशमी की एक अलग पहचान है. इमरान हाशमी ने भले ही कई फ्लॉप फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी सुपरहिट फिल्में भी कमाल की हैं. आइए जानते हैं उनकी इन फिल्मों के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: रैपर Badshah ने इस पंजाबी एक्ट्रेस के साथ रचाई दूसरी शादी
रैपर Badshah ने साथ दूसरी बार शादी रचाई है. आज से 6 साल पहले सिंगर ने पहली पत्नी जैस्मीन मसीह से तलाक लिया था. लेकिन अब उन्होंने इस पंजाबी एक्ट्रेस संग सात फेरे लिए हैं. यह सेरेमनी काफी प्राइवेट थी. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर ट्रेंड कर रही दिव्या दत्ता की ये 6 एपिसोड वाली सीरीज
Jio Hotstar पर इस समय दिव्या दत्ता के ये धमाकेदार सीरीज काफी ज्यादा ट्रेडिंग है. हर कोई इसकी तारीफों के पुल बांधे जा रहा है. धुरंधर 2 के क्रेज के बावजूद इस सीरीज के बारे में बहुत सुगबुगाहट है. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' का नया गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज
'भूत बंगला' बिना किसी शक के 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, क्योंकि 14 साल के लंबे इंतज़ार के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ आ रही है. ऐसे में अब फिल्म का एक और नया गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज किया गया है, जिसमें अक्षय और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: राम गोपाल वर्मा ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ
रजनीकांत, एस. एस. राजामौली, अनुपम खेर, डग्गुबाती वेंकटेश, आलिया भट्ट, उदयबीर संधू, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के बाद अब राम गोपाल वर्मा ने भी 'धुरंधर 2 द रिवेंज' को लेकर रणवीर सिंह की प्रस्तुति की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा, “मैंने रणवीर सिंह के चेहरे पर दर्द को इतना असली कभी नहीं देखा। आखिरी बार इसकी झलक मैंने लियोनार्डो डिकैप्रियो में बॉडी ऑफ लाइज़ में देखी थी।” यह तुलना ही इस बात का प्रमाण है कि रणवीर ने अपने किरदार में कितनी भावनात्मक गहराई और यथार्थता लाई है। उन्होंने आगे कहा, “मेरे हिसाब से यह अब तक की सबसे महान प्रस्तुति है जो मैंने देखी है।”
Entertainment News LIVE: अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म का इमोशनल ट्रैक रिलीज़!
फिल्म ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक और खास तोहफा पेश किया है. जहां फिल्म का पहला गाना “छाप तिलक” अपनी एनर्जी और बीट्स के चलते लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहा था, वहीं अब रिलीज़ हुआ नया ट्रैक “ऐ खुदा” दिल के टूटने के दर्द को बखूबी बयां करता है. यह गाना फिल्म के इमोशनल पहलू को सामने लाता है और कहानी के उस मोड़ को दर्शाता है, जहां प्यार में जुदाई का दर्द गहराई से महसूस होता है.
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 20 मिनट की वो फिल्म, जो आज भी ओटीटी पर कर रही है ट्रेंड
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्मों को लोगों का बेहद कमाल का रिस्पॉन्स मिलता है. अगर आप भी आलिया की फिल्मों के दीवाने हैं, तो इन दिनों आलिया की एक फिल्म ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के कहर को रोकेगी Marvels की ये धमाकेदार सीरीज
Dhurandhar 2 को धूल चटाने के लिए Marvels की दुनिया से ये सीरीज Disney+ Hotstar पर आ गई है. इसके पहले सीजन प्रीमियर ने 7.5 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड सेट किया था, जिसके बाद अब इसका नया सीजन जल्द ही धमाल मचाएगा. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: रणबीर नहीं, बल्कि ये एक्टर था फिल्म Rockstar की पहली पसंद
इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार बहुत हिट हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद रणवीर नहीं बल्कि ये एक्टर था. लेकिन सिर्फ एक मुलाकात ने इस फिल्म का सबकुछ बदल डाला. इम्तियाज ने खुद इसकी बैक स्टोरी लोगों से शेयर की. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 1 घंटे 57 मिनट की 11 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर फिल्म, जिसकी Dhurandhar से ज्यादा है IMDb रेटिंग
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच आपको साउथ की क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी IMDb रेटिंग रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से भी कम है. चलिए बताते हैं इसकी कहानी और किस ओटीटी पर देख सकते हैं.पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: OTT पर जल्द रिलीज होगी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह'
पवन कल्याण की नई फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई है. अभी फिल्म को हफ्ताभर भी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही यह फिल्म OTT पर आ सकती है. हालांकि, फिल्म मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Emraan Hashmi की 5 सबसे बेहतरीन फिल्में, जिसने उन्हें बनाया Kissing King
इमरान हाशमी का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर आज हम उनकी उन 5 फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने उन्हें Kissing King बना दिया. आज वो फिल्में इमरान की वजह से काफी फेमस हैं. और उसके गाने और भी ज्यादा फेमस हैं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 90s के वो 6 गाने, जिन्होंने Dhurandhar 2 में फूंकी जान
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' के हर सीन की तारीफ की जा रही है. फिल्म में एक्शन सीक्वेंस से लेकर टर्निंग प्वॉइंट और ट्विस्ट तक के चर्चे हो रहे हैं. वहीं, फिल्म का म्यूजिक भी काफी सुर्खियों में रहा. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: Avneet Kaur ने शेयर की अपनी बेहतरीन तस्वीरें
अवनीत कौर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. उन्होंने फिर से इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें साझा की हैं. इसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने क्रॉप टॉप पहन रखा है.
Entertainment News LIVE: झील से भी ज्यादा गहरे होते हैं इस मूलांक के लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोग झील से भी ज्यादा गहरे होते हैं. उनके अंदर की बातों को हर कोई नहीं जान सकता. वे अपने जीवन में कई कार्यों को लोगों से बिना बताए करते हैं. लेकिन ये जातक बहुत मेहनती और समझदार होते हैं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट और नगमा मिराजकर ने साथ मनाई ईद
बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट और नगमा मिराजकर ने साथ मिलकर ईद से जुड़ी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं. दोनों ने मिलकर इस बार साथ में ईद मनाती हुई नजर आईं. दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
Entertainment News LIVE: संन्यास के बाद फिर स्टेज पर नजर आए Zakir Khan
कॉमेडी के बादशाह ज़ाकिर खान ने अपने संन्यास के ऐलान के बाद पहली बार स्टेज पर वापसी की है. रसेल पीटर्स के लाइव शो में ज़ाकिर की सरप्राइज एंट्री ने सबको हैरान कर दिया. उनको वापिस स्टेज पर देखकर फैंस बेहद खुश हुए. हालांकि, यह उनका कैमियो था. बता दें कि रसेल पीटर्स का शो मुंबई में चल रहा था. स्टेज पर ज़ाकिर ने संक्षेप में कहा, “संन्यास ले लिया था, लेकिन स्टेज की पुकार बहुत तेज थी. आज सिर्फ मजा करने आया हूँ.” इस दौरान तापसी और उनके पति Mathias Boe ने भी महफिल लूटी.
Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. पहले ही दिन फिल्म ने 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इसके अलावा पेड प्रीव्यू में भी 43 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई. पहले पांच दिनों में फिल्म ने भारत में शानदार परफॉर्मेंस दिखाई. फिल्म ने भारत में करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है. बता दें कि यह सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी है. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 750-800 करोड़ तक पहुंच गया है. 5 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह फिल्म रणवीर सिंह की सबसे बड़ी हिट बताई जा रही है. यह रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनती जा रही है. निर्देशक आदित्य धर ने शानदार काम किया है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं.
Entertainment News LIVE: Emraan Hashmi का जन्मदिन
आज इमरान हाशमी अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 24 मार्च, 1979 को हुआ था. उनका असली नाम सैयद इमरान अनवर हाशमी है. एक्टर बनने से पहले इमरान ने फिल्म राज (2002) में विक्रम भट्ट के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. लेकिन फिर 2003 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘फुटपाथ’ पर एक्टिंग की. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बता दें कि वे मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भतीजे हैं. अगर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो इमरान जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्म ‘G2’ (Goodachari 2) में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं.
Entertainment News Update in Hindi: नुपुर-स्टेबिन शादी के बाद अपने हनीमून ट्रिप पर ‘अरोरा बोरियालिस’ देखने के लिए गए. पहले लोगों को लगा कि यह नुपुर और स्टेबिन की पर्सनल ट्रिप है, लेकिन अब बहन कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन नुपुर के साथ तस्वीरें साझा की हैं, जहां पर दोनों बहनें साथ में ‘अरोरा बोरियालिस’ का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं.
आंध्र प्रदेश के CM से मिले संजय दत्त
‘धुरंधर 2’ स्टार संजय दत्त ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है. संजय दत्त ने सीएम के साथ फोटोज भी क्लिक कराई और सोशल मीडिया पर भी फोटोज को शेयर किया. साथ ही संजय दत्त ने कैप्शन लिखते हुए कहा, ‘चंद्रबाबू नायडू गारू आपसे मिलकर हमेशा ही बहुत खुशी होती है. हार्दिक स्वागत के लिए धन्यवाद.’
अरमान मलिक बने पिता
अरमान मलिक की दूसरी वाइफ कृतिका मलिक ने पायल और अरमान के चौथे बच्चे का फेस रिवील कर दिया है. पायल और अरमान इस बार बेटे के पेरेंट्स बने हैं. इसकी जानकारी खुद कृतिका ने दी है. बता दें कि अरमान की एक बेटी भी है, जिसका नाम तूबा है. तूबा अब चार भाईयों की इकलौती बहन बन गई है.
Dhurandhar 2 के 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. पहले ही दिन फिल्म ने 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इसके अलावा पेड प्रीव्यू में भी 43 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई. पहले पांच दिनों में फिल्म ने भारत में शानदार परफॉर्मेंस दिखाई. फिल्म ने भारत में करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है. बता दें कि यह सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी है. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 750-800 करोड़ तक पहुंच गया है. 5 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह फिल्म रणवीर सिंह की सबसे बड़ी हिट बताई जा रही है. यह रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनती जा रही है. निर्देशक आदित्य धर ने शानदार काम किया है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं.
यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर आ रही Bhabiji Ghar Par Hain की पलटन, जानें कब और कहां होगी
Emraan Hashmi का जन्मदिन
आज इमरान हाशमी अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 24 मार्च, 1979 को हुआ था. उनका असली नाम सैयद इमरान अनवर हाशमी है. एक्टर बनने से पहले इमरान ने फिल्म राज (2002) में विक्रम भट्ट के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. लेकिन फिर 2003 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘फुटपाथ’ पर एक्टिंग की. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बता दें कि वे मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भतीजे हैं. अगर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो इमरान जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्म ‘G2’ (Goodachari 2) में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: कैसे शूट हुआ था ‘अतीक अहमद’ मर्डर सीन? सीक्रेट हुआ रिवील, Dhurandhar 2 के एक्शन
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
1 hr agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines