---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

क्या Dhurandhar 2 के इस सीन में R. Madhavan से हुई बड़ी चूक? एक्टर ने सरेआम बताई सच्चाई

Dhurandhar 2 Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अब विवादों में आ गई है. फिल्म के एक सीन को लेकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिस पर अब आर माधवन ने रिएक्शन दिया है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. फिल्म की पकड़ मजबूत है और हर किसी ने इसकी तारीफ की है. इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म के एक सीन पर बवाल हो गया है. फिल्म के एक सीन को लेकर दावा किया गया है कि इस सीन में आर माधवन ने पवित्र सिख श्लोक बोलते हुए स्मोक किया है, जिससे सिख समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. वहीं, अब इस पर खुद आर माधवन का रिएक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी सफाई में क्या कहा है?

आर माधवन ने शेयर किया रिएक्शन

दरअसल, आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस पर पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है. वीडियो में आर माधवन ने कहा कि नमस्कार, मैं हूं आर माधवन, धुरंधर के पूरे परिवार का बहुत-बहुत धन्यवाद कि आप लोगों ने हमारी फिल्म को इतना प्यार दिया. हमें नहीं समझ आ रहा है कि हम आपने आपको कैसे प्रकट करें.

---विज्ञापन---

क्या बोले माधवन?

माधवन ने आगे कहा कि हाल ही में हमें पता लगा है कि कुछ लोगों को इस बात से तकलीफ हुई है कि इस फिल्म के एक सीन में गुरू गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ से मेरे कुछ लाइनंस बोलते वक्त, मैंने सीक्रेट स्मोक किया है और इससे उन लोगों को ठेस पहुंची है. मैं आपको बिल्कुल यकीन दिलाता हूं कि ये बिल्कुल सही नहीं है, थोड़ी गलतफहमी है.

आदित्य धर ने दी थी सलाह

आर माधवन ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि इस सीन के दौरान, ये लाइन बोलने से पहले आदित्य धर जी ने (जो मुझसे ज्यादा इन चीजों का ख्याल रखते हैं) कहा था कि ये लाइन वक्त, उससे बहुत पहले आप सीग्रेट बुझा देना और आपके मुंह से ना ही धुआं निकाले और ना ही स्क्रीन पर कहीं धुआं दिखाई देगा.

---विज्ञापन---

माधवन का वीडियो भी देख सकते हैं

माधवन ने कहा कि उन्होंने कहा था कि ना ही आपके हाथ में सीग्रेट दिखाई देगी क्योंकि ये हमारे लिए बहुत ही पाक और पवित्र है. इसलिए मैंने सीग्रेट बुझा दिया था और अगर आप सीन को देखेंगे तो आपको यकीन हो जाएगा कि ना ही मेरे मुंह से धुआं निकल रहा है, ना ही फ्रेम में कहीं सीग्रेट का धुआं है और सीन खत्म होने तक सीग्रेट का कोई नामोनिशान नहीं है क्योंकि हम जाने-अनजाने में भी किसी का दिल नहीं दुखा सकते. माधवन ने आगे और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नेपाली ब्यूटी का ये कैसा हाल? 55 साल की एक्ट्रेस को देख ठनका लोगों का माथा, VIDEO

First published on: Mar 24, 2026 08:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola