Jio Hotstar पर आते ही छाई 2 घंटे 7 मिनट की RomCom फिल्म, जिसमें दिखा ओल्ड एज रोमांस
Jio Hotstar RomCom Trending Movie: ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुई एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है. इसमें अधेड़ उम्र का एक्टर खुद से 10 साल छोटी हीरोइन के प्यार में होता है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. ऐसे में इस हफ्ते एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें ओल्ड एज रोमांस देखने के लिए मिला है. फिल्म ओटीटी पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसने प्रभास की 'द राजासाब' जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है.
2025 में रिलीज हुई थी फिल्म
2 / 7दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि संजय मिश्रा और महिमा चौधरी ही रोमकॉम फिल्म है, जिसे पिछले साल 2025 में थिएटर में रिलीज किया गया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ऐसे में अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है. (Photo- IMDb)
ये है फिल्म का टाइटल
3 / 7इस फिल्म का टाइटल 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' है, जिसे हाल ही में जियो हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. इस मूवी में संजय मिश्रा के साथ एक्ट्रेस महिमा चौधरी हैं, जो उनसे उम्र में 10 साल छोटी हैं और 90s में एक वक्त था जब वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से गिनी जाती थीं. (Photo- IMDb)
90s की टॉप एक्ट्रेस रही हैं महिमा चौधरी
4 / 7महिमा चौधरी ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तो उनकी खूबसूरती के लोग कायल हो गए थे. उन्होंने 'कोयला' और 'धड़कन' जैसी फिल्म में काम किया था. उनके लुक्स की वजह से लोग उनकी तुलना माधुरी दीक्षित से करने लगे थे. ऐसे में अब लंबे समय के बाद एक्ट्रेस संजय मिश्रा के अपोजिट लीड रोल प्ले कर स्क्रीन पर वापसी की. (Photo- IMDb)
संजय मिश्रा संग दिखा महिमा चौधरी का ओल्ड एज रोमांस
5 / 7फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' एक रोमांटिक कॉमेडी और फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें ओल्ड एज रोमांस देखने के लिए मिला. जहां संजय मिश्रा 62 साल के हैं वहीं महिमा 52 की हैं. दोनों की केमिस्ट्री फिल्म की रिलीज के दौरान काफी चर्चा में रही थी. (Photo- IMDb)
क्या है फिल्म की कहानी?
6 / 7फिल्म की कहानी की बात की जाए तो संजय मिश्रा ने दुर्लभ प्रसाद का रोल प्ले किया है, जिसे महिमा चौधरी से पहली नजर में ही प्यार हो जाता है और दोनों शादी का फैसला करते हैं. दुर्लभ की फिल्म में दूसरी शादी होती है. ये ओल्ड एज रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. (Photo- Screenscrab/youtube)
OTT पर कर रही ट्रेंड, इतनी है IMDb रेटिंग
7 / 7यही वजह है कि ये फिल्म जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसकी IMDb रेटिंग भी 6.9 है. ये ओटीटी पर कपिल शर्मा और प्रभास जैसे एक्टर्स की फिल्मों को टक्कर दे रही है. (Photo- Screenscrab/youtube)