Dhurandhar 2 में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइवर ने क्यों नहीं देखी फिल्म? वजह जान छलक पड़ेंगे आंसू

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में 900 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं अब ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में नजर आने वाले ऑटो ड्राइवर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. चलिए आपको भी इस खबर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

dhurandhar the revenge (1)
1 / 8

विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर ने नहीं देखी फिल्म

ऑटो ड्राइवर ने नहीं देखी फिल्म2 / 8

'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में जसकीरत सिंह रंगी जिस ऑटो में अपने घर वापस जाते हैं, उस ऑटो ड्राइवर ने अभी तक फिल्म ही नहीं देखी है. हाल ही में ऑटो ड्राइवर ने बताया है कि वो फिल्म देख ही नहीं पा रहे हैं.

विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर का इमोशनल बयान

ऑटो ड्राइवर का इमोशनल बयान3 / 8

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो ड्राइवर से जब फिल्म से जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिल्म अभी-अभी रिलीज हुई है, मैंने ये अभी तक नहीं देखी है. फिल्म की टिकट 500 रुपये है. इसलिए मैं अभी तक फिल्म नहीं देख पाया हूं.'

ऑटो ड्राइवर ने बताई आर्थिक स्थिति

ऑटो ड्राइवर ने बताई आर्थिक स्थिति4 / 8

ऑटो ड्राइवर ने आगे कहा कि जब मेरे परिवार को पता चला कि मैं इस फिल्म में नजर आया हूं तो उन्होंने भी फिल्म को देखने की जिद की. लेकिन मैंने उनसे कहा कि हम 5 लोग हैं, फिल्म देखने का खर्च 2500 होगा. इतने रुपये तो हम पूरे महीने में बचाते हैं, ये ही वजह है कि मैं उन्हें फिल्म दिखाने नहीं ले जा पाया.

विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर ने लोगों का छुआ दिल

ऑटो ड्राइवर ने लोगों का छुआ दिल5 / 8

ऑटो ड्राइवर का ये रिएक्शन ऑडियंस के दिल को छू रहा है. ऑटो ड्राइवर ने कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया, उन्होंने सिर्फ अपनी असलियत बताई. जिसे सुनकर लोग भी भावुक हो गए हैं. साथ ही कई लोग ये भी बोल रहे हैं कि ये समाज की सच्चाई है.

आदित्य धर की फिल्म ने जीता ऑडियंस का दिल

आदित्य धर की फिल्म ने जीता ऑडियंस का दिल6 / 8

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' की हर कोई तारीफ कर रहा है. वहीं क्लाइमैक्स में जब जसकीरत सिंह रंगी बने रणवीर सिंह पाकिस्तान में अपना मिशन पूरा कर अपने घर हिंदुस्तान जाते हैं तो वो सीन काफी इमोशनल होता है.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' इमोशनल क्लाइमैक्स

'धुरंधर 2' इमोशनल क्लाइमैक्स7 / 8

वहीं भारत आकर जसकीरत सिंह रंगी अपनी मां और बहन से मिलने के लिए दिल्ली से पंजाब अपने घर जाते हैं. इस दौरान पंजाब के रेलवे स्टेशन से वो एक ऑटो रिक्शा में अपने घर तक जाते हैं, उस ऑटो रिक्शा का बयान ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट8 / 8

बता दें फिल्म का क्लाइमैक्स काफी इमोशनल होता है, जिसे देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में नजर आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन