रणबीर नहीं, बल्कि ये एक्टर था फिल्म Rockstar की पहली पसंद, सिर्फ एक मुलाकात ने बदला इम्तियाज का फैसला

Rockstar Movie Original Cast Choice: इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार बहुत हिट हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद रणवीर नहीं बल्कि ये एक्टर था. लेकिन सिर्फ एक मुलाकात ने इस फिल्म का सबकुछ बदल डाला. इम्तियाज ने खुद इसकी बैक स्टोरी लोगों से शेयर की.

Rockstar movie original cast choice

Rockstar movie original cast choice

Ranbir Kapoor Rockstar Jordan Role: इम्तियाज अली की फिल्म Rockstar साल 2011 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रणबीर कपूर को एक सच्चा स्टार बना दिया. फिल्म में रणबीर ने जॉर्डन का रोल इतने जोश और दर्द से निभाया कि आज भी लोग उस किरदार को याद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इम्तियाज अली ने सबसे पहले रणबीर को नहीं, बल्कि दूसरे एक्टर को इस रोल के लिए चुना था?

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन था पहली च्वाइस?

डायरेक्टर इम्तियाज अली बताते हैं कि वो अपनी फिल्म Socha Na Tha पर काम कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने रॉकस्टार की कहानी लिखी. उस वक्त इस फिल्म के लिए एक्टर के नाम पर उनकी पहली च्वाइस जॉन अब्राहम थे. उनके दिमाग में सेट था कि इस रोल के लिए यह एक्टर ठीक रहेगा.

एक मुलाकात ने बदली बात

इम्तियाज आगे बताते हैं कि एक बार वे रणवीर से मिले. उस वक्त रणवीर फिल्में नहीं कर रहे थे. लेकिन उस बार मिलने के बाद उनके बीच का बॉन्ड अच्छा हुआ और दोनों ने आगे कभी फिल्म बनाने के प्लान किया. उस समय इम्तियाज ने अपनी कुछ स्क्रिप्ट उन्हें पढ़कर सुनाई. इसी बीच रणबीर ने इम्तियाज से खुद पूछा कि “वो रॉकस्टार वाली कहानी कैसी रहेगी?” इम्तियाज हैरान थे. उन्होंने कहा कि “अगर वो फिल्म मैं बनाता हूं तो क्या आप उसमें काम करेंगे?” और रणबीर ने फिल्म के लिए तुरंत ‘हां’ बोल दी.

विज्ञापन

फिल्म बनी और इतिहास रचा

इस फैसले के बाद Rockstar की शूटिंग शुरू हुई. रणबीर ने महीनों तक गिटार सीखा, संगीत का अभ्यास किया और जॉर्डन बन गए. फिल्म में नरगिस फाखरी हीरोइन बनीं. फिल्म को शुरू में मिक्स रिव्यू मिले, लेकिन संगीत और रणबीर की एक्टिंग ने उसे क्लासिक बना दिया. “Sadda haq”, “नादान परिंदे” जैसे गाने आज भी लोगों के दिल में बसते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ