1 घंटे 57 मिनट की 11 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर फिल्म, जिसने बजट से की थी 11 गुना ज्यादा कमाई, Dhurandhar से ज्यादा है IMDb रेटिंग

South Thriller Film: 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच आपको साउथ की क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी IMDb रेटिंग रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से भी कम है. चलिए बताते हैं इसकी कहानी और किस ओटीटी पर देख सकते हैं.

Visaranai imdb rating More than Dhurandhar
1 / 8
Visaranai imdb rating More than Dhurandhar

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' रिलीज होते ही छा गई है. इसे सिनेमाघरों में काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर दिया है. ऐसे में फिल्म का फर्स्ट पार्ट भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पिछले दो महीनों से ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है. इस एक्शन स्पाई फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी कमाल की है, लेकिन आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बजट से 11 गुना कमाई की और उसकी IMDb रेटिंग भी 'धुरंधर' से ज्यादा है. चलिए बताते हैं इसके बारे में...

विज्ञापन

सच्ची घटना से प्रेरित है कहानी

सच्ची घटना से प्रेरित है कहानी2 / 8

दरअसल, जिस फिल्म की बात की जा रही है ये कोई और नहीं बल्कि साउथ की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. ऐसे में अगर आप सच्ची घटनाओं और क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए ये साउथ फिल्म अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

बजट से की थी 11 गुना ज्यादा कमाई

बजट से की थी 11 गुना ज्यादा कमाई3 / 8

इस अकेली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को भी हिलाकर रख दिया था, जबकि इसका बजट कोई 100 या 200 करोड़ नहीं था. फिल्म का बजट महज 1 करोड़ था और इसकी कमाई बजट से 11 गुना रही थी. इतना ही नहीं, फिल्म ऑस्कर्स तक के लिए पहुंच गई थी. (Photo- IMDb)

2015 में रिलीज हुई थी क्राइम थ्रिलर फिल्म

2015 में रिलीज हुई थी क्राइम थ्रिलर फिल्म4 / 8

हम बात कर रहे हैं साल 2015 में आई धनुष की तमिल फिल्म 'विसारनई' (Visaranai) की. इसे भारतीय सिनेमा की दमदार फिल्मों में से एक गिना जाता है. इसकी कहानी एम चंद्रकुमार की किताब 'लॉक अप' पर आधारित थी. इसकी कहानी चार प्रवासी मजदूरों के इर्द-गिर्द घूमती है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

पुलिस और राजनेताओं का दिखा गंदा खेल

पुलिस और राजनेताओं का दिखा गंदा खेल5 / 8

फिल्म में दिखाया गया है कि उन्हें पुलिस ऐसे जुर्म के लिए अरेस्ट कर लेती है, जिन्हें उन्होंने कभी किया ही नहीं है. वह बेगुनाह होकर भी पुलिस का टॉर्चर सहते हैं. इसके साथ ही दूसरी ओर पुलिस और राजनेताओं के गंदे खेल पर भी फोकस किया जाता है. (Photo- IMDb)

'धुरंधर' से ज्यादा है IMDb रेटिंग

'धुरंधर' से ज्यादा है IMDb रेटिंग6 / 8

धनुष की फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त होती है. इस मूवी का प्रभाव इतना ज्यादा था कि इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने हाथों हाथ लिया था. फिल्म की IMDb रेटिंग भी 8.4 है. जबकि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की रेटिंग 8.3 है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

ऑस्कर्स तक पहुंची थी फिल्म

ऑस्कर्स तक पहुंची थी फिल्म7 / 8

इतना ही नहीं, धनुष की फिल्म 'विसारनई' को 89वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्ट के रूप में चुना गया था. हालांकि, ये फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हो पाई थी और नॉमिनेशन से ही बाहर हो गई थी. (Photo- IMDb)

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म8 / 8

लेकिन, इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को 63वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स में तीन सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (समुथिरकानी) और बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड जीता था. इस फिल्म को धनुष ने प्रोड्यूस किया था. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं लेकिन अभी ये हिंदी में उपलब्ध नहीं है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन