'द नाइट मैनेजर' से लेकर ‘खुफिया’ तक, किताबों से शुरू हुई इन स्पाई थ्रिलर्स की कहानी
आप भी थ्रिलर फिल्मे और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. दरअसल, इन फिल्मों और सीरीज को किताबों से बड़े पर्दे पर उतारा गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

आज के समय में जासूसी और थ्रिलर फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ गया है. यही कारण है कि ओटीटी हो या फिर सिनेमाघर हर जगह थ्रिलर एक्शन वाली फिल्में ज्यादा देखी जा रही है. हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. लेकिन आज हम आपको उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें किताबों से निकलकर ओटीटी और सिनेमाघर में धूम मचाई है.
द नाइट मैनेजर
2 / 6लिस्ट में पहला नाम 'द नाइट मैनेजर' (The Night Manager) का आता है. इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आए हैं. इस सीरीज की कहानी एक होटल मैनेजर के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई पड़ती है. आप इस सीरीज को जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. यह सीरीज 'जॉन ले कैरे' का उपन्यास पर आधारित है
खुफिया
3 / 6दूसरे नंबर पर खुफिया (Khufiya) फिल्म का नाम आता है. इस फिल्म में के. एम. कृष्णा (तबू) को अपने संगठन के भीतर गद्दार की खोज करनी है. इस फिल्म में आपको खतरनाक सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा. यह सीरीज आपको पूरा टाइम बांधे रखती है. आपने अभी तक 'खुफिया' फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यह सीरीज अमर भूषण की किताब 'एस्केप टू नोव्हेयर' से प्रेरीत है.
फैंटम
4 / 6तीसरे स्थान पर 'फैंटम' (Phantom) का नाम आता है. इस फिल्म में आपको 26/11 मुंबई हमले के दोषियों को सजा देने के मिशन पर आधारित है. इस फिल्म में सैफ अली खान अहम किरदार में नजर आए हैं. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यह फिल्म को हुसैन जैदी की मशहूर किताब 'मुंबई एवेंजर्स' से बनाई गई है.
बार्ड ऑफ ब्लड
5 / 6चौथे नंबर पर 'बार्ड ऑफ ब्लड' (Bard of Blood) का नाम काबिज है. इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अहम किरदार में नजर आए हैं. सीरीज की कहानी की बात करे, तो इस मूवी में इमरान हाशमी एक पूर्वी जासूस है जो अब टीचर बन चुके हैं. हालांकि, जब उनके साथ ही एजेंट मुसीबत में पड़ते हैं, तो वह मजबूरन जासूसी की दुनिया में अपना कदम रखते हैं. इस सीरीज में आपको थ्रिलर और सस्पेंस का तगड़ा कांबिनेशन देखने को मिलेगा. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. आपको बता दें कि यह सीरीज बिलाल सिद्दीकी के 2015 के उपन्यास से बनाया गया है.
द फ्रीलांसर
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम 'द फ्रीलांसर' (The Freelancer) का आता है. इस सीरीज में अविनाश कामत (मोहित रैना) एक फ्रीलांसर है, जो सीरिया में आईएसआईएस की चंगुल से एक लड़की को बचाने के लिए निकलते हैं, दरअसल, यह मिशन काफी खतरनाक होता है. इस सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. यह सीरीज किताब 'ए टिकट टू सीरिया' पर आधारित है.


















