
1 / 8
Dhurandhar 2 Box office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में कब्जा कर लिया है. 6 दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर फैंस को दीवाना बना लिया है. 'धुरंधर 2' ने 6 दिनों में रणबीर कपूर की 'एनिमल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस के लीडिंग मैन बन गए हैं. चलिए फिल्म के कलेक्शन के बारे में डिटेल में जानते हैं.
'धुरंधर 2' 6 दिनों में बनाया रिकॉर्ड

2 / 8
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के आंकड़े बॉक्स ऑफिस पर कहीं ज्यादा जोर से बोल रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 6 दिनों में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके लिए फिल्में पूरी लाइफटाइम तरसती रह जाती हैं.
'धुरंधर 2' ने 'एनिमल' को चटाई धूल

3 / 8
'धुरंधर 2' ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' के लाइफटाइम रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया है. एनिमल के कलेक्शन की बात करें तो एनिमल ने ने अपने लाइफटाइम में दुनियाभर में 915.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था.
'एनिमल' का लाइफटाइम कलेक्शन

4 / 8
वहीं 'एनिमल' का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 692.67 करोड़ है, जबकि इंडिया नेट में फिल्म ने 580.11 करोड़ की कमाई की थी. साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अभी भी शामिल है.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने कितनी की कमाई?

5 / 8
रणबीर कपूर की 'एनिमल' को अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दे दी है. 'धुरंधर 2' ने महज 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 937.49 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
'धुरंधर 2' का इंडियन कलेक्शन

6 / 8
'धुरंधर 2' का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 687.49 करोड़ है. वहीं इंडिया नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 575.72 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म का थिएट्रिकल रन टाइम अभी पूरा भी नहीं हुआ है और इस फिल्म ने 'एनिमल' के लाइफटाइम कलेक्शन को धूल चटा दी है.
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की हुई तारीफ

7 / 8
रणवीर सिंह की शानदार एक्टिंग ने 'धुरंधर 2' को सिनेमाई सुपरहिट बना दिया है. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की भावुक एक्टिंग और एक्शन सीन्स को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट

8 / 8
'धुरंधर 2' के बाद से रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस के लीडिंग मैन बन गए हैं. वहीं इस फिल्म ने रणवीर सिंह को बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल कर दिया है. बता दें रणवीर सिंह की फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी लीड रोल में नजर आए हैं.