2 घंटे 15 मिनट की वो एक्शन-क्राइम फिल्म, जिसमें दिखा 1993 बम ब्लास्ट का वो क्रूर चेहरा, रोंगटे खड़े कर देगी खतरनाक गैंगस्टरों की लड़ाई
Once Upon a Time in Mumbaai Movie: धुरंधर 2 आने के बाद गैंगस्टर और आतंकवाद से जुड़ी फिल्में एक बार फिर से मार्केट में छा गई हैं. ऐसी ही एक फिल्म है, जिसमें 1993 बम ब्लास्ट का वो क्रूर चेहरा दिखा, जिसे देखकर हर किसी का मन दहल गया. इस फिल्म में गैंगस्टरों के बीच की लड़ाई दिखाई गई है.

मुंबई अंडरवर्ल्ड का दबदबा
2 / 9एक समय था, जब मुंबई पर दाऊद जैसे गैंगस्टर का राज चलता था. धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद फिर से दाऊद और उसके मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कहानियां सुर्खियों में आ गई हैं. लेकिन बता दें कि सिर्फ धुरंधर या धुरंधर 2 ही नहीं बल्कि ऐसी और भी धांसू फिल्में जो आपके दिमाग को हिलाकर रख सकती हैं.
मुंबई अंडरवर्ल्स से जुड़ी एक्शन-क्राइम फिल्म
3 / 9अगर आपको धुरंधर 2 पसंद आई है. तो 2 घंटे 15 मिनट की ये एक्शन क्राइम फिल्म भी जरूर पसंद आएगी. इसमें मामला खून-खराबे और बम धमाकों तक पहुंच गया. फिल्म का नाम है- ऑन्स अपॉन अ टाइम इन मुम्बई (Once Upone A Time In Mumbaai), जो कि 2010 में रिलीज हुई थी.
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई
4 / 9यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी. इसकी लंबाई ठीक 2 घंटे 15 मिनट है. इसे निर्देशक मिलन लुथरिया ने बनाया है. इसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी, कंगना रनौत, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार हैं. फिल्म पुरानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. यह गैंगस्टरों की जिंदगी, पावर की लड़ाई और 1993 के बम ब्लास्ट तक का सफर दिखाती है.
कहानी का शुरुआती हिस्सा
5 / 9फिल्म 1993 में शुरू होती है, जहां मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट हो चुके हैं. पुलिस अधिकारी एग्नेल विल्सन (रणदीप हुड्डा) खुद को दोषी मानते हैं. वे आत्महत्या की कोशिश करते हैं. उनके बॉस उनसे पूछते हैं तो वे बताते हैं कि यह सब 18 साल पहले की गलती का नतीजा है.
फ्लैशबैक में जाती हुई फिल्म
6 / 9इसके बाद फिल्म फिर फ्लैशबैक में 1970 के दशक की कहानी शुरू होती है, जहां सुल्तान मिर्जा (अजय देवगन) मुंबई का सबसे बड़ा स्मगलर है. वह गैंगस्टर है लेकिन लोगों में सम्मान कमाता है. वह गरीबों की मदद करता है और शहर पर राज करता है.
खतरनाक गैंगस्टर की दौड़
7 / 9सुल्तान का एक साथी शोएब खान (इमरान हाशमी) धीरे-धीरे बड़ा होता है. शोएब बहुत महत्वाकांक्षी है. वह सुल्तान की जगह लेना चाहता है. दोनों के बीच पावर की लड़ाई शुरू हो जाती है. यह लड़ाई इतनी खतरनाक है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसमें गोलियां चलती हैं, धोखा होता है और खून बहता है.
फिल्म का एक्शन ड्रामा
8 / 9इस फिल्म का एक्शन-ड्रामा बड़ा जबरदस्त दिखाया गया है. गैंगस्टरों की लड़ाई देखकर सांसें थम जाती है. फिल्म ब्लास्ट को सीधे नहीं दिखाती लेकिन उसके पीछे की वजह बताती है. यह दर्शाती है कि अपराध कैसे आतंकवाद बन जाता है.
फिल्म की रेटिंग और प्लेटफॉर्म
9 / 9इस फिल्म को 7.4 IMDb रेटिंग मिली है. आप इसे Prime Video, Jio Hotstar, MX Player जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं. इसमें दिखाया गया रोमांस, एक्शन और थ्रिलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.