Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' से कितनी आगे है रणवीर की 'धुरंधर 2'? जानें सांतवे दिन की कमाई

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 लगातार थिएटर की सक्रीन पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. लेकिन इस बीच लोग पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के बारे में मानो जैसे भूल ही गए. आज हम दोनों फिल्मों की कमाई जानेंगे.

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh

Ustaad Bhagat Singh vs Dhurandhar 2 BO Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 आते ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती रही. अभी भी यह फिल्म सिनेमाघरों में अपना क्रेज बरकरार रखे हुए है. फिल्म की ओपनिंग ने सभी को हैरान कर दिया. 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई फिल्म ने काफी तारीफें बटोरीं. इसी फिल्म के साथ साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी. लेकिन धुरंधर 2 के आगे ये एक दिन भी नहीं टिक पाई. आज तो यह आलम है कि लोग पवन कल्याण की इस फिल्म को बिल्कुल भूल सा गए हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि हफ्तेभर में ‘उस्ताद भगत सिंह’ और धुरंधर 2 की कमाई में कितना अंतर आया है?

विज्ञापन
विज्ञापन

धुरंधर 2 की सांतवे दिन की कमाई

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने पहले के मुकाबले आज कम कलेक्शन किया है. सांतवे दिन फिल्म ने 29.19 करोड़ रुपए की कमाई की है. लेकिन फिर भी सिनेमाघरों में फिल्म की पकड़ काफी मजबूत है. अगर नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं गॉस कलेक्शन में फिल्म ने 937-961 करोड़ की कमाई कर ली है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या फिल्म अपना 1300 करोड़ का पिछला रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं.

विज्ञापन

उत्साद भगत सिंह की सांतवे दिन की कमाई

अब बात करते हैं पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की. यह फिल्म भी उसी समय रिलीज हुई थी. पवन कल्याण के फैंस को उम्मीद थी कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी. लेकिन सात दिनों में इसका प्रदर्शन धुरंधर 2 से काफी पीछे है. उस्ताद भगत सिंह ने दुनिया भर में कुल 83 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की है. भारत में इसकी नेट कमाई 62 करोड़ रुपये के करीब है. पहले दिन इसमें अच्छी कमाई हुई, लेकिन बाद के दिनों में गिरावट आई. छोटे शहरों में पवन कल्याण का दमखम दिखा, लेकिन बड़े स्तर पर यह धुरंधर 2 के सामने कमजोर पड़ी.

क्यों सफल हो रही है धुरंधर 2?

धुरंधर 2 फिल्म की सफलता के कई कारण हैं. धुरंधर ने पहले से ही लोगों के बीच इतनी हाइप क्रिएट कर दी थी, लोग दूसरे सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इसके अलावा अच्छी स्क्रिप्ट, रणवीर सिंह का कमाल का अभिनय और भव्य एक्शन सीन दर्शकों को थिएटर खींच रहे हैं. धुरंधर 2 अब दूसरा सप्ताह शुरू कर रही है. उम्मीद है कि यह 1000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड क्लब जल्दी छू लेगी. यह फिल्म बॉलीवुड के लिए नया रिकॉर्ड बना सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ