IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले के दौरान सभी की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर टिकी हुई थी. जहां पर एक भी बदलाव देखने को नहीं मिला. स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे को एक बार फिर से प्लेइंग 11 से बाहर ही किया गया है. जिसका कारण भी साफ नजर आ रहा है.
शिवम दुबे को क्यों नहीं मिला मौका?
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले 2 टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे को मौका दिया. जहां पर बल्लेबाजी का उन्हें सिर्फ एक ही मौका मिला. जिसमें वो अच्छा नहीं कर सके. कुछ ऐसा ही गेंदबाजी में भी रहा. जिसके बाद उन्हें तीसरे टी-20 मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया. उनकी जगह दूसरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को खेलने का मौका मिला. रेड्डी ने तीसरे मुकाबले में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया.
जिसके कारण ही अब चौथे टी-20 मुकाबले में भी टीम इंडिया नीतीश कुमार रेड्डी के साथ गई है. जिसके कारण ही शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो टी-20 टीम में शिवम दुबे की जगह पक्की नजर आ रही है. लेकिन दूसरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर रेड्डी को तैयार किया जा रहा है. पहले इस भूमिका में हार्दिक पांड्या नजर आते थे. पांड्या इंजरी के कारण पिछले कई महीनों से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट रेड्डी को पांडया के बैकअप के रूप में तैयार कर रही है.
रेड्डी को अब करना होगा खुद को साबित
नीतीश कुमार रेड्डी अगर अगले 2 मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें वनडे टीम में भी रखा जाएगा. जिससे वो वाइट बॉल क्रिकेट में पांड्या का विकल्प बन सके. इस सीरीज में दुबे को कप्तान मुश्किल समय में गेंदबाजी भी सौंप रही है. इसके अलावा बल्लेबाजी में भी मैच खत्म करने की जिम्मेदारी भी रेड्डी को सौंपी जा रही है. इन दोनों ही भूमिका को उन्हें निभाना होगा. जिसके बाद ही टी-20 टीम में उनकी जगह पूरी तरह से पक्की हो पाएगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.