'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो…', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा, 16 अक्टूबर को CJP फहराएगी तिरंगा

बुधवार को जब सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और विरोध जताया. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Abhijeet Dipke

अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ लोगों ने विरोध जताया. (Photo: ANI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को लोगों के समर्थन के साथ-साथ नफरत का भी सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को जब दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और विरोध जताया. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दीपके पर चिल्लाता हुआ दिख रहा है. उसने पूछा, ”आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हैं?” दीपके ने इस पर स्माइल करते हुए विरोध करने वाले शख्स को ‘थंब्स-अप’ का इशारा किया और बाहर निकल गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

16 अक्टूबर को CJP फहराएगी तिरंगा

अभिजीत दीपके ने देश की जनता से अपील की है कि वो शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर इकट्ठा हों. उनका आरोप है कि CJP के सदस्यों सौरव दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए जेल भेजा गया है. दीपके ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ”हम दिखाएंगे कि तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है.” उन्होंने उन लोगों से भी कहा जो दिल्ली नहीं आ सकते, कि वो अपने शहरों में ‘तिरंगा मार्च’ निकालें. उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें भी जेल भेजा जा सकता है.

अजिंक्य शिंदे को जमानत पर रिहा किया

ये अपील ऐसे समय में की गई है जब सौरव दास और रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. उन पर शांति बनाए रखने के बॉन्ड का उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में घुसने का आरोप है, जिसे अब विरोध-प्रदर्शन वाली जगह के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है. पुलिस ने बताया कि उनके साथी अजिंक्य शिंदे को छह महीने तक शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया. साथ ही पर्सनल बॉन्ड और 5 हजार रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ