Dhurandhar 2 को रोकेगा Marvels की दुनिया का ये सुपरहीरो, पहले सीजन के प्रीमियर में मिले थे 7.5 मिलियन व्यूज, अब सीजन 2 मचाएगा तबाही

Daredevil Born Again Season 2: Dhurandhar 2 को धूल चटाने के लिए Marvels की दुनिया से ये सीरीज Disney+ Hotstar पर आ गई है. इसके पहले सीजन प्रीमियर ने 7.5 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड सेट किया था, जिसके बाद अब इसका नया सीजन जल्द ही धमाल मचाएगा.

marvel daredevil born again season 2
1 / 9
marvel daredevil born again season 2

विज्ञापन

Marvels की दुनिया के फैंस

Marvels की दुनिया के फैंस2 / 9

कई सारे लोग Marvels की दुनिया के फैंस हैं. ये इससे जुड़ी एक भी फिल्म या सीन को छोड़ना नहीं पसंद करते. अगर आप हर जगह सिर्फ धुरंधर की बातें सुनकर बोर हो चुके हैं. तो आपके लिए खुशखबरी है. अब आप फिर से Marvels यूनिवर्स में खोने वाले हैं.

विज्ञापन

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन का सीजन 2

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन का सीजन 23 / 9

मार्वल की दुनिया में एक नया धमाका तैयार है. डेयरडेविल: बॉर्न अगेन का दूसरा सीजन आज यानी 24 मार्च 2026 को Disney+ Hotstar पर रिलीज हो रहा है. ये सीजन इतना खतरनाक और रोमांचक होने वाला है कि बॉलीवुड का धुरंधर 2 भी उसकी तुलना में फीका पड़ सकता है.

पहले सीजन ने मचाई धूम

पहले सीजन ने मचाई धूम4 / 9

इसका पहला सीजन जब रिलीज हुआ तो सिर्फ पहले पांच दिनों में 7.5 मिलियन व्यूज मिल गए. ये Disney+ Hotstar का साल 2025 का सबसे बड़ा प्रीमियर बन गया था. लोग Matt Murdock यानी डेयरडेविल की कहानी देखकर दीवाने हो गए थे.

विज्ञापन

अंधे वकील का जलवा

अंधे वकील का जलवा5 / 9

इसमें अंधे वकील के जलवे ने सबको हैरान कर दिया था. अंधे वकील जो रात में सुपरहीरो बनकर न्यूयॉर्क की गलियों में अपराधियों को सबक सिखाता है, उसकी बहादुरी और लड़ाई ने सबको हैरान कर दिया था. लोगों ने पहला सीजन बहुत एन्जॉय किया.

सीजन 2 में क्या होगा?

सीजन 2 में क्या होगा?6 / 9

अब सीजन 2 में कहानी और भी तेज हो गई है. विल्सन फिस्क यानी किंगपिन अब न्यूयॉर्क का मेयर बन चुका है. वो शहर पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है. दूसरी तरफ डेयरडेविल यानी मैट मर्डॉक शहर को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाएगा. फिर दोनों के बीच भयंकर टकराव होगा.

विज्ञापन

सीजन 2 के बारे में

सीजन 2 के बारे में7 / 9

इस सीजन में 8 एपिसोड होंगे जो हर हफ्ते रिलीज होंगे. पुराने किरदार जैसे केरन पेज और बुल्सआई भी वापस आ रहे हैं. साथ ही जेसिका जोन्स जैसी पावरफुल हीरोइन भी दिखाई देगी. इसमें आपको लड़ाइयां ज्यादा खूनी और रियल देखने को मिलेंगी. डेयरडेविल की छड़ी, उसकी तेज सुनने की शक्ति और जस्टिस के लिए बिना रुके लड़ने का जुनून इस बार और मजबूत दिखेगा.

क्यों रोकेगा धुरंधर 2 का क्रेज?

क्यों रोकेगा धुरंधर 2 का क्रेज?8 / 9

धुरंधर 2 भी एक्शन और रिवेंज की कहानी है, लेकिन मार्वल का ये सुपरहीरो डेयरडेविल अपनी स्टाइल में अनोखा है. मार्वल्स की फैन फॉलोइंग पूरे विश्व में बहुत ज्यादा है. पुरुष समाज में तो लोग इसके लिए क्रेजी हैं. इसीलिए हो सकता है कि इस सीरीज के बाद धुरंधर 2 का वैसा क्रेज कम हो जाए.

विज्ञापन

IMDb रेटिंग और सीरीज की सफलता

 IMDb रेटिंग और सीरीज की सफलता9 / 9

अगर हम पहले सीजन की बात करें तो सीजन की IMDb रेटिंग 8.0 है, जो कि काफी अच्छी मानी जाती है. इसका पहला और दूसरा सीजन आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. आज यानी 24 मार्च, 2026 को सीजन 2 का पहला एपिसोड आ गया है. बाकी के एपिसोड धीरे धीरे रिलीज किए जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन