Rajinikanth से लेकर Thalapathy Vijay तक... तमिल सिनेमा के वो स्टार्स, जिन्होंने 2026 में की सबसे ज्यादा कमाई

Highest Paid Tamil Actors 2026: बॉलीवुड से लेकर साउथ और तमिल सिनेमा तक के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो बेहद कमाल की और शानदार कमाई करते हैं. आज हम आपको साल 2026 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

Highest paid Tamil actors 2026
1 / 7
Highest paid Tamil actors 2026. IMAGE CREDIT- Social Media

विज्ञापन

साल 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले तमिल अभिनेता

साल 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले तमिल अभिनेता2 / 7

तमिल सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो मोटी कमाई करते हैं. इस लिस्ट में ना सिर्फ थलापति विजय और रजनीकांत बल्कि कमल हासन, धनुष जैसे स्टार्स के भी नाम हैं.

विज्ञापन

धनुष

धनुष 3 / 7

धनुष एक पॉपुलर तमिल एक्टर हैं, जिन्होंने कई सालों से फिल्मों में काम किया है. साल 2002 में धनुष ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, धनुष की कुल संपत्ति 230 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, उनकी अनुमानित कमाई 3 करोड़ रुपये (मंथली) है. एक्टर एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये से 35 करोड़ रुपये के बीच की फीस चार्ज करते हैं.

अजित कुमार

अजित कुमार4 / 7

अजित कुमार एक और दिग्गज तमिल अभिनेता हैं, जो सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं. एबीपी लाइव के अनुसार, अभिनेता की कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपये है और वो आज के समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले तमिल एक्टर में से एक हैं. इसके अलावा साउथ के इस सुपरस्टार की फीस लगभग 105-120 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

कमल हासन

कमल हासन5 / 7

कमल हासन एक दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं, जिन्होंने तमिल सिनेमा में काम किया है. हालांकि, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सिनेमा में भी कमाल ने कमाल की एक्टिंग की है. सीए नॉलेज के अनुसार, अभिनेता की कुल संपत्ति 388 करोड़ रुपये है और उनकी साल भर की कमाई लगभग 46 करोड़ रुपये है. बता दें कि कमल हासन 'बिग बॉस तमिल' की मेजबानी भी करते थे, जिसके लिए उन्हें हर रोज 20 लाख रुपये की फीस मिलती है.

रजनीकांत

रजनीकांत6 / 7

रजनीकांत की बात करें तो रजनीकांत विश्व स्तर पर देश के सबसे मशहूर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं. रजनीकांत कई सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके नाम 170 से ज्यादा फिल्में हैं. वहीं, वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 430 करोड़ रुपये है. रजनीकांत एक फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये से लेकर 270 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.

विज्ञापन

थलपति विजय

थलपति विजय7 / 7

थलपति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने तमिल अभिनेताओं में से एक हैं. साल 1984 से विजय फिल्मों में काम कर रहे हैं. विजय अपने करियर मे 200 से ज्यादा फिल्मों मे काम कर चुके हैं. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये है, जो उन्हें सबसे अमीर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक बनाती है. फिल्मबीट की मानें तो एक्टर एक फिल्म के लिए लगभग 200-250 करोड़ रुपये लेते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन