Numerology: झील से भी ज्यादा गहरे होते हैं इस मूलांक के लोग, 30 के बाद जीवन में आता है ठहराव, इस बॉलीवुड एक्टर का भी है यही अंक

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोग झील से भी ज्यादा गहरे होते हैं. उनके अंदर की बातों को हर कोई नहीं जान सकता. वे अपने जीवन में कई कार्यों को लोगों से बिना बताए करते हैं. लेकिन ये जातक बहुत मेहनती और समझदार होते हैं.

Numerology shahid Kapoor
1 / 10
Numerology shahid Kapoor

विज्ञापन

अंक ज्योतिष का कमाल

अंक ज्योतिष का कमाल2 / 10

कई लोग अंक ज्योतिष के बारे में जानते तो हैं, लेकिन उससे सामने वाले व्यक्ति के गुणों को पहचान नहीं पाते. अंक ज्योतिष में ऐसी ताकत है, कि आज किसी की सिर्फ जन्मतिथि से उसके स्वभाव और व्यवहार के बारे में पहचान सकते हैं. इसमें मौजूद मूलांक और भाग्यांक व्यक्ति के बारे में कई राज खोलता है.

विज्ञापन

झील से गहरा मूलांक

झील से गहरा मूलांक3 / 10

जैसे कि कुछ मूलांक झील से भी ज्यादा गहरे होते हैं. उनके बारे में कुछ भी जानना बड़ा मुश्किल होता है. उनकी अपनी ही एक दुनिया होती है, जिसमें वे खोए रहते हैं. ऐसे लोगों का मन चंचलता से दूर रहता है.

मूलांक 7 वाले लोग

मूलांक 7 वाले लोग4 / 10

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 14 या 25 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 7 कहलाता है. इन लोगों पर केतु का प्रभाव होता है. ऐसे लोगों का मन आध्यात्म की ओर काफी झुका होता है. बाहर से सामान्य दिखने वाले ये लोग अंदर से बहुत गहरे होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 7 वालों का स्वभाव

मूलांक 7 वालों का स्वभाव5 / 10

मूलांक 7 वाले लोग अकेले रहना पसंद करते हैं. वे भीड़ में भी अपनी दुनिया में खोए रहते हैं. उनकी सोच दूसरों से अलग होती है. वे गहरी बातें करना चाहते हैं, छोटी-छोटी बातों में दिलचस्पी नहीं लेते. पढ़ाई, रिसर्च और आध्यात्मिक कामों में ये लोग आगे रहते हैं. उनकी अंतर्मुखी प्रकृति उन्हें अच्छा विश्लेषक बनाती है.

30 के बाद जीवन में ठहराव

30 के बाद जीवन में ठहराव6 / 10

30 की उम्र बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है. इस उम्र तक आते आते व्यक्ति मैच्योर हो जाता है. उसे सही और गलत की पहचान होती है. ऐसे में इस मूलांक के जीवन में भी काफी बदलाव आता है. यह लोग पहले से ज्यादा ठहराव महसूस करते हैं.

विज्ञापन

संघर्षों से जूझने की क्षमता

संघर्षों से जूझने की क्षमता7 / 10

इनके अंदर संघर्षों से जूझने की क्षमता अधिक होती है. यह लोग अपनी युवावस्था में कड़ी मेहनत करते हैं. लेकिन तभी ये इतने अच्छे फल भी प्राप्त करते हैं. हर तरह का अच्छा बुरा देखने के बाद इन्हें चीजों की समझ होती है. और उनका इंट्यूशन काफी अच्छा होता है.

प्रेम से जुड़ा जीवन

प्रेम से जुड़ा जीवन8 / 10

केतु के प्रभाव के कारण इनके अंदर गूढ़ता आती है. यह लोग प्रेम संबंधों में आसानी से नहीं आते. लेकिन जब भी ये लोग किसी व्यक्ति से जुड़ते हैं, तब वह सबसे अच्छा मैच कहलाता है. यह जातक अपने पार्टनर की हर छोटी बड़ी चीज का ख्याल रखते हैं और बिना कहे सारी बातें समझ लेते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर का मूलांक

बॉलीवुड एक्टर का मूलांक9 / 10

यही मूलांक बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर का भी है, जो दूर से काफी मस्तीखोर लगते हैं, लेकिन अंदर से वे काफी आध्यात्मिक हैं. मूलांक 7 के लिए बताई गई सारी बातें इनके लिए भी लागू होती हैं और यही गुण एक्टर के अंदर भी पाए जाते हैं. कई इंटरव्यूज में एक्टर ने खुद को आध्यात्मिक बताया है.

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन